{"_id":"5e0480908ebc3e87a02352b7","slug":"csir-ugc-net-exam-date-available-for-assam-and-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSIR-UGC NET: असम व मेघालय के लिए परीक्षा की नई तिथि हुई घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSIR-UGC NET: असम व मेघालय के लिए परीक्षा की नई तिथि हुई घोषित
Thu, 26 Dec 2019 03:12 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 26 Dec 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
UGC NET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2019 की 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा असम और मेघालय में नहीं हुई। असम और मेघालय में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था। इसी के चलते असम और मेघालय में शनिवार यानी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा नहीं हुई। हालांकि देश के अन्य राज्यों में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2019 तय समय व तिथि से ही आयोजित हुई।
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, असम और मेघालय में प्रदर्शन के चलते हालात खराब थे। छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच सकते थे। इसीलिए यहां परीक्षा न करने का फैसला लिया गया। पर असम और मेघायलय में हालात सामान्य होने के बाद परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है। जी हां, एनटीए ने इस बार होने वाली परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। NTA ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि असम और मेघालय के लिए CSIR-UGC NET 2019 परीक्षा 27 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Board Exam: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता
विज्ञापन
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार असम (डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, शिवसागर और तेजपुर) और मेघालय (शिलांग) राज्यों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने वाले थे इन केंद्रों पर, उपरोक्त तिथि को अब परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा की पाली और समय का उल्लेख उनके एडमिट कार्ड में किया गया है। एनटीए ने 23 दिसंबर, 2019 (सोमवार) को संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचित किया जाता है।
ससे पहले CSIR-UGC NET परीक्षा 2019 15 दिसंबर, 2019 को सभी राज्यों में आयोजित की गई थी। NTA पहली बार CSIR UGC NET परीक्षा आयोजित कर रहा है और इसने प्रारूप को कंप्यूटर आधारित मोड में बदल दिया है।
उत्तर कुंजी दो या तीन दिनों के लिए उपलब्ध होगी। CSIR के लिए NET गणित विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के लिए आयोजित किया जाता है।

कमेंट
कमेंट X