फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR-UGC NET exam date available For Assam and Meghalaya

CSIR-UGC NET: असम व मेघालय के लिए परीक्षा की नई तिथि हुई घोषित

Thu, 26 Dec 2019 03:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 26 Dec 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
CSIR-UGC NET exam date available For Assam and Meghalaya
UGC NET
सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2019 की 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा असम और मेघालय में नहीं हुई। असम और मेघालय में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था। इसी के चलते असम और मेघालय में शनिवार यानी 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा नहीं हुई। हालांकि देश के अन्य राज्यों में सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2019 तय समय व  तिथि से ही आयोजित हुई। 
विज्ञापन


एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, असम और मेघालय में प्रदर्शन के चलते हालात खराब थे। छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच सकते थे। इसीलिए यहां परीक्षा न करने का फैसला लिया गया। पर असम और मेघायलय में हालात सामान्य होने के बाद परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है। जी हां, एनटीए ने इस बार होने वाली परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। NTA ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि असम और मेघालय के लिए CSIR-UGC NET 2019 परीक्षा 27 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Board Exam: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार असम (डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, शिवसागर और तेजपुर) और मेघालय (शिलांग) राज्यों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने वाले थे इन केंद्रों पर, उपरोक्त तिथि को अब परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा की पाली और समय का उल्लेख उनके एडमिट कार्ड में किया गया है। एनटीए ने 23 दिसंबर, 2019 (सोमवार) को संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचित किया जाता है।


ससे पहले CSIR-UGC NET परीक्षा 2019 15 दिसंबर, 2019 को सभी राज्यों में आयोजित की गई थी। NTA पहली बार CSIR UGC NET परीक्षा आयोजित कर रहा है और इसने प्रारूप को कंप्यूटर आधारित मोड में बदल दिया है। 

उत्तर कुंजी दो या तीन दिनों के लिए उपलब्ध होगी। CSIR के लिए NET गणित विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के लिए आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed