फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET December 2024: Last chance to apply; direct link here

CSIR UGC NET December 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका; नजदीक है लास्ट डेट

Wed, 25 Dec 2024 07:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

CSIR UGC NET December 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख नजदीक है। परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरकर जमा कर सकते है।

विज्ञापन
CSIR UGC NET December 2024: Last chance to apply; direct link here
CSIR UGC NET 2024 December - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CSIR UGC NET December 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बहुत नजदीक है। इसलिए अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाएं और आवेदन फॉर्म को भरकर जमा करें। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2024 निर्धारित है। आखिरी तारीख के बाद उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

1 और 2 जनवरी को कर सकेंगे संशोधन

बता दें कि एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 (CSIR NET December 2024) सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी थी। इसके अलावा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो 1 जनवरी से 2 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगी, जिससे उम्मीदवारों को आवश्यक संशोधन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

16 फरवरी से शुरू होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और तीन घंटे तक चलेगी। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।

CSIR UGC NET 2024: विषय सूची 

सीएसआईआर नेट परीक्षा केवल पांच विषयों के लिए आयोजित की जाती है:  
  • रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)  
  • पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean, and Planetary Sciences)  
  • जीवन विज्ञान (Life Sciences)  
  • गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)  
  • भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)

CSIR UGC NET Application Fees: आवेदन शुल्क

सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा के आवेदन हेतु सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

CSIR UGC NET Eligibility: पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यताः अभ्यर्थियों के पास बीटेक, बीई, बीफार्मा, एमबीबीएसबीएस (चार वर्ष) या इंटीग्रेटेड बीएस- एमएस, एमएससी की डिग्री होनी आवश्यक है, जिसमें सामान्य (यूआर, सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी) के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी, तृतीय लिंग और पीडब्ल्यूडी के लिए 50 प्रतिशत) हों। 
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, लेक्चरशिप (एलएस) या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

CSIR UGC NET 2024:  कैसे आवेदन करें?  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्टेप 1 में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद स्टेप 2 में अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
  • अब अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • पीडीएफ को डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed