फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET answer key 2025 released, Download PDF from here

CSIR UGC NET Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट की अंतिम उत्तर कुंजी हुई जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

Thu, 17 Apr 2025 04:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Apr 2025 04:15 PM IST
सार

CSIR UGC NET December Answer key Out: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सत्र के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CSIR UGC NET answer key 2025 released,  Download PDF from here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CSIR UGC NET Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह कुंजी अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी की गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाकर इसे देख सकते हैं। परीक्षा का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके साइन इन करना होगा। लॉगिन के बाद उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच देशभर में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

अंकन योजना

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अंकन योजना के अनुसार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पार्ट A के प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं और गलत उत्तर पर 25% यानी 0.5 अंक की कटौती होती है। पार्ट B में हर सही उत्तर पर 3 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर 0.75 अंक कटते हैं। वहीं, पार्ट C के प्रश्नों के लिए 4.75 अंक मिलते हैं और इसमें कोई नकारात्मक अंकन लागू नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे डाउनलोड करें अंतिम उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर दिसंबर 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'Public Notice' सेक्शन में "Final Answer Key December 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • नया टैब खुलने पर PDF फॉर्मेट में उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अपने विषय की उत्तर कुंजी ध्यान से देखें और भविष्य में उपयोग के लिए उसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed