CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट जून सत्र के लिए कट-ऑफ और रैंक जारी, ऐसे देख सकेंगे सूची
CSIR NET Result 2024: सीएसआईआर नेट जून सत्र के लिए कट-ऑफ और रैंक जारी, ऐसे देख सकेंगे सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR NET Result 2024: संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर नेट) जून सत्र के लिए कट-ऑफ 2024 और रैंक घोषित की है। वे उम्मीदवार जो कि सीएसआईआर नेट 2024 के जून सत्र की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 ने 13 सितंबर को 1,63,529 उम्मीदवारों के लिए घोषित किए गए थे।
महत्वपूर्ण जानकारी
सीएसआईआर नेट परिणाम 2024 की घोषणा की। मानव संसाधन विकास समूह (एचआरडीजी) ने बताया कि पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए, नेट परीक्षा की श्रेणी-2 और श्रेणी-3 में प्राप्त अंक परिणाम की घोषणा तिथि से एक वर्ष के लिए मान्य होंगे। पीएचडी में प्रवेश नेट के अंक और साक्षात्कार प्रदर्शन की संयुक्त योग्यता के आधार पर मिलेगा। इसमें 70% वेटेज अंकों को और 30% विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन को दिया जाएगा।
| विषय | विवरण |
|---|---|
| परिणाम की वैधता | परिणाम की घोषणा तिथि से 1 वर्ष तक मान्य |
| पीएचडी में प्रवेश का आधार | नेट के अंक और साक्षात्कार प्रदर्शन का संयुक्त योग्यता |
| अंक वितरण | 70% नेट के अंक, 30% साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा में प्रदर्शन |
कमेंट
कमेंट X