CSAB Counselling: NIT-IIIT में आवंटित सीट को स्वीकारने और छोड़ने का आखिरी मौका, आज शाम पांच बजे तक का समय
NIT IIIT Admission 1st Round Seat Allotment Expert Advice: जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में किसी भी कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है, उन्हें एक नवंबर शाम पांच बजे तक बजे तक सीट असेप्टेंस फीस जमा कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं, पहले राउंड की सीट को सरेंडर करने का विद्यार्थियों के पास यह अंतिम अवसर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIT-IIIT Admission CSAB Counselling 2022: देश में इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए आईआईटी की सभी सीटों पर काउंसलिंग खत्म होने के बाद अब एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटीआई के 90 कॉलेजों की 8,759 खाली सीटों के लिए सीएसएबी काउंसलिंग करवाई जा रही है। सीएसएबी काउंसलिंग के प्रथम राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउंड में किसी भी कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है। उन्हें एक नवंबर शाम पांच बजे तक बजे तक सीट असेप्टेंस फीस जमा कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं, पहले राउंड की सीट को सरेंडर करने का विद्यार्थियों के पास यह अंतिम अवसर है।
CSAB Counselling 2022 देनी होगी सीट असेप्टेंस फीस
अगर उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करते हैं तो उन्हें सीट असेप्टेंस फीस जमा करनी होगी। यह सीट असेप्टेंस फीस सामान्य व ओबीसी के लिए 37 हजार, एससी व एसटी के लिए 17 हजार रुपये रखी गई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान असेप्टेंस फीस जमा करवाकर दस्तावेज सत्यापन के बाद अपनी आवंटित सीट का कंफर्मेशन लेना होगा। विद्यार्थी को आवंटन पर आई क्वेरी का रिस्पॉन्स दो नवंबर शाम पांच बजे तक करना होगा।
CSAB Counselling 2022 विद्यार्थियों के पास ये हैं विकल्प
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान पांच विकल्पों में से एक विकल्प को चुनना होगा। विद्यार्थी फ्रीज, फ्लॉट एवं स्लाइड के विकल्प को चुनकर आगे की काउंसलिंग में शामिल हो सकते है। साथ ही, विद्यार्थी सीट सरेंडर कर आगे की राउंड की काउंसलिंग में जा भी सकता है और आवंटित सीट को छोड़ भी सकता है। आहूजा के अनुसार, सीट सरेंडर करने का विद्यार्थियों के पास यह अंतिम अवसर है। विद्यार्थी पहले राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में ही अपनी आवंटित सीट को सरेंडर कर फीस रिफंड करवा सकते है।
कमेंट
कमेंट X