ICSI CS June Result 2025: कल घोषित होगा प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट; ऑनलाइन नहीं मिलेगी मार्कशीट
ICSI CS June Result 2025 Tomorrow: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया 25 अगस्त को सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर से परिणाम देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CS June Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नतीजे 25 अगस्त जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकेंगे।
उम्मीदवार अपने 17 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची भी जारी होगी। आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा की मार्कशीट वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी। रिजल्ट आने के बाद प्रोफेशनल प्रोग्राम के परीक्षार्थियों को अंक विवरण सीधे उनके पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा।
कितने बजे होगी रिजल्ट का घोषणा?
आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा 2025 के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। प्रोफेशनल प्रोग्राम (पाठ्यक्रम 2017 और पाठ्यक्रम 2022) की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से होगी, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम 2022) की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
अगला शेड्यूल घोषित
सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा 1 से 8 जून तक और प्रोफेशनल परीक्षा 1 से 10 जून तक आयोजित हुई थी। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% तथा कुल मिलाकर 50% अंक हासिल करना आवश्यक है। वहीं, दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी।
रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए लिंक "ICSI CS June 2025 Result" पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना 17 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट 2025 प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को ध्यान से देखें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X