फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CRPF constable Recruitment Exam 2023 Admit card out download at rect.crpf.gov

CRPF Recruitment Exam 2023: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 21 Jun 2023 11:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 11:00 PM IST
सार

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
CRPF constable Recruitment Exam 2023 Admit card out  download at rect.crpf.gov
UP BEd JEE admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CRPF Constable Recruitment Exam 2023 Admit Card Out: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 को आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगइन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। अखिल भारतीय कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 01 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती अभियान का उद्देश्य विभाग में कुल 9212 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 9105 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 107 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
विज्ञापन

CRPF Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।

  • वेबपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।

  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

  •  सभी विवरण जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन आपका सीआरपीएफ एडमिट कार्ड 2023 को दिखाई देगा।

CRPF Constable चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा

  • पीएसटी, या शारीरिक मानक परीक्षण

  • शारीरिक दक्षता के लिए ट्रेड टेस्ट (PET) 

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षा

CRPF Constable परीक्षा पैटर्न

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिन्हें डेढ़ घंटे में पूरा करना होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। भाषा परीक्षण सहित अन्य परीक्षण द्वि-भाषी होंगे, अर्थात हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए O.25 अंक काटे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed