CRPF Recruitment Exam 2023: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CRPF Constable Recruitment Exam 2023 Admit Card Out: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 को आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगइन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। अखिल भारतीय कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 01 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
CRPF Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
-
वेबपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
-
अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
-
सभी विवरण जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन आपका सीआरपीएफ एडमिट कार्ड 2023 को दिखाई देगा।
CRPF Constable चयन प्रक्रिया
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
-
पीएसटी, या शारीरिक मानक परीक्षण
-
शारीरिक दक्षता के लिए ट्रेड टेस्ट (PET)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
चिकित्सा परीक्षा
CRPF Constable परीक्षा पैटर्न
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिन्हें डेढ़ घंटे में पूरा करना होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। भाषा परीक्षण सहित अन्य परीक्षण द्वि-भाषी होंगे, अर्थात हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए O.25 अंक काटे जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X