UPSSSC PET 2025: यूपी पीईटी परीक्षा 6 सितंबर से शुरू, अंतिम दिनों की तैयारी ऐसे करें मजबूत; बढ़ेगा चयन का मौका
UPSSSC PET Exam 2025: यूपी पीईटी परीक्षा 6 सितंबर से शुरू हो रही है। अंतिम दिनों में सही रणनीति और फोकस के साथ तैयारी करने से चयन के मौके बढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC PET Exam 2025: यूपी पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित होगी। आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए यह समय अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने और कमजोर क्षेत्रों को सुधारने का है। सही रणनीति और फोकस के साथ पढ़ाई करने से चयन की संभावना बढ़ सकती है।
UPSSSC PET Exam 2025: स्मार्ट योजना से करें तैयारी
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 में बेहतर परिणाम के लिए पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है। हर विषय में कितने प्रश्न आते हैं और उनकी कठिनाई स्तर कैसी होती है, यह जानकर पढ़ाई की रणनीति तय करें। परीक्षा तक समय का सही प्रबंधन करें। सुबह मुश्किल या थ्योरी वाले विषय पढ़ें और शाम को रिविजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें। साथ ही करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पर भी फोकस रखें, खासकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की ताजा घटनाओं पर।
गणित और रीजनिंग में कमजोर हिस्सों को सुधारें और शॉर्टकट तकनीकों से गति बढ़ाएं। हिंदी भाषा में व्याकरण, मुहावरे, पर्यायवाची और विलोम का रोज अभ्यास करें।
डेटा इंटरप्रिटेशन और कॉम्प्रिहेंशन वाले प्रश्नों के लिए ग्राफ, टेबल और पैसेज पर काम करें क्योंकि इनमें अंक आसानी से मिलते हैं। इसके अलावा पिछले साल के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करते रहें, इससे समय की समझ और आत्मविश्वास दोनों मजबूत होते हैं।
ये रहेगा परीक्षा पैटर्न
यूपी पीईटी 2025 ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
परीक्षा में शामिल विषय हैं: सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग, गणित, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स और डेटा इंटरप्रिटेशन। अनदेखे पैसेज (unseen passages), ग्राफ और टेबल एनालिसिस जैसे हिस्सों से लगभग 30 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
जरूरू निर्देश
UPSSSC PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी:
- पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र, पानी की बोतल, मास्क और बॉलपॉइंट पेन लाना अनिवार्य है। अंकन योजना के अनुसार, सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।