फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack SSB NDA 2020 7 out of the box questions of SSB interview

Crack SSB NDA 2020: SSB इंटरव्यू के 7 आउट ऑफ द बॉक्स प्रश्न

Tue, 20 Oct 2020 10:34 AM IST
ललित फुलारा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 20 Oct 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Crack SSB NDA 2020 7 out of the box questions of SSB interview
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

इस साल NDA की लिखित परीक्षा होने वाले उम्मीदवारों में SSB इंटरव्यू को फेस करने के लिए तनाव की स्थिति बन गयी है। 10-12 तरह की टेस्ट और फेस टू फेस इंटरव्यू को लेकर छात्रों के मन में सैकड़ों प्रश्न हैं। छात्रों को अक्सर रैपिड फायर राउंड, वन टू वन इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर डर रहता है। लिखित परीक्षा के लिए एक सिलेबस होता है जिसके बाहर से प्रश्न नहीं आते हैं। लेकिन SSB इंटरव्यू में इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर कैसे प्रश्न पूछ सकते हैं यह निश्चय नहीं होता है। आज हम आपको 7 ऐसे ही आउट ऑफ बॉक्स यानी सैन्य अभ्यास, NDA परीक्षा के सिलेबस और सामान्य घटनाओं से अलग प्रश्नों के बारे में बताएंगे जो अक्सर SSB इंटरव्यू में पूछ लिए जाते हैं।

विज्ञापन

1. आपकी बुरी आदतें क्या हैं, जिसे आप छोड़ नहीं पा रहे?
SSB इंटरव्यू एक ऐसा पड़ाव होता है जहाँ 5 दिन तक उम्मीदवार बड़े-बड़े ऑफिसर्स के निगरानी में कई तरह की टेस्ट देते हैं। इस दौरान उनके शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक प्रवृति का भी परीक्षण होता है। इसलिए अक्सर पर्सनल इंटरव्यू में छात्रों से उनकी बुरी आदतों के बारे में पूछा जाता है। ऐसा छात्रों को अनुमान नहीं होता कि ये सब भी पूछा जाएगा लेकिन वो आपके साहस और ईमानदारी को जांचने के लिए ऐसा पूछते हैं। इस दौरान आपको नर्वस, शर्म या गुस्सा नहीं करना है सिर्फ न्यूट्रल रहकर सही जवाब बोल देना है।

विज्ञापन

2. अपनी दैनिक दिनचर्या के बारे में बताएं
ज्यादातर छात्र एक सवाल पर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं वो है दिनचर्या के बारे जब प्रश्न पूछा गया हो। ज्यादातर छात्र किसी रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में इंटरव्यू लेने वालों को लुभाने के चक्कर में आपको बड़े- बड़े दावे नहीं करने हैं। आपको अपने दैनिक कार्यक्रम को समझना है। गलत सही का नहीं सोचे बस सच बोलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. अपने जीवन के सबसे शर्मनाक पल के बारे में बताएं
इंटरव्यू ऑफिसर आपके साहस के परीक्षण के लिए आपके निजी जीवन से प्रश्न पूछते हैं। यदि आपके साथ कोई ऐसी घटना घटी है जहां आपको शर्म महसूस हुई ही तो आप उसके बारे में साझा कर सकते हैं।

4. आपने भविष्य के बारे में क्या सोचा है?
छात्रों की मनोवृति को समझने के लिए उनसे भविष्य के प्रति लगन के बारे में पूछते हैं। इस प्रश्न में छात्र अक्सर फंस जाते हैं। आर्मी के साथ लंबे भविष्य का प्लान बताते है तो उनसे काउंटर प्रश्न में सीमा पर जोखिम के बारे में पूछा जाता है। जिसका जवाब देना सबके लिए कठिन हो जाता है।

5. अपनी परफॉर्मेंस को कितना अंक देंगे?

उम्मीदवारों के आत्मविश्वास के परीक्षण के लिए इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर उनके परफॉर्मेंस को मार्क करने को कहते हैं। जिसमें छात्रों के मनोबल पर ध्यान रहता है।

6. यदि आपको आपके राज्य का मुख्यमंत्री बना देते हैं तो आप क्या करोगे?
इस लिस्ट में यह एक प्रश्न ऐसा है जिसमें छात्र खुद को असमंजस की स्थिति में पाते हैं। अपने राज्य के मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर क्या काम करेंगे? इसके जवाब में उम्मीदवार अपने राज्य में होने वाले गलत कार्य को सही करने की बात करते हैं। यह प्रश्न आपके निवास क्षेत्र के बारे में आपको कितनी जानकारी है यह जानने के लिए होता है।

7. क्या आपको हमसे कुछ पूछना है?

व्यक्तिगत जीवन से जुड़े प्रश्नों के अलावा इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर अंत में छात्रों से प्रश्न पूछने के लिए कहते हैं। ज्यादातर छात्र इसमें प्रश्न पूछने से मना कर देते हैं, उन्हें काउंटर प्रश्न का डर होता है। इसके अलावा कई ऐसे सवाल हैं जो इंटरव्यू लेने वाले पूछते हैं। लेकिन ज्यादातर इन्हीं 7 प्रश्नों के तरह ही पूछे जाते हैं। ऐसे प्रश्नों का अनुमान छात्रों को बहुत कम होता है। अक्सर अभ्यर्थियों को लगता है कि उनके लिखित परीक्षा से जुड़े विषयों पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे।

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA SSB की तैयारी के लिए खास कोर्स जिसमें आप एक्सपर्ट्स की सहायता से SSB की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 5499 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें

http://bit.ly/sflta-ssb-nda और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98

Crack SSB NDA 2020 7 out of the box questions of SSB interview
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed