फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack SSB NDA 2020: 10 rapid fire questions to be frequently asked in interview

Crack SSB NDA 2020: SSB इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 10 महत्वपूर्ण रैपिड फायर प्रश्न

Wed, 21 Oct 2020 05:04 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 21 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Crack SSB NDA 2020: 10 rapid fire questions to be frequently asked in interview

भारतीय सेना में भर्ती के लिए कराए जाने वाले NDA की परीक्षा का SSB इंटरव्यू सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसमें सेना से जुड़े कई ऑफिसर उम्मीदवारों के मानसिक और शारीरिक क्षमता का परीक्षण करते हैं। 5 दिन चलने वाले इस इंटरव्यू में एक टेस्ट रैपिड फायर प्रश्नों का होता है। यह टेस्ट इंटरव्यू के दूसरे दिन बैटरी टेस्ट के दौरान होता है। जिसमें एक प्रश्न के उत्तर के लिए महज 15 सेकंड का समय मिलता है। 

विज्ञापन

रैपिड फायर प्रश्न NDA की परीक्षा के सबसे कठिन टेस्टों में से एक होता है। ज्यादातर छात्र इसको लेकर नर्वस होते हैं। वैसे तो इस टेस्ट में इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर कहीं से भी प्रश्न पूछ सकते हैं। लेकिन ज्यादातर ऐसा होता है कि इसमें अभ्यर्थी के व्यक्तिगत जीवन से जुड़े प्रश्न ही पूछे जाते हैं। हम यहां आपको 10 ऐसे ही सिलेक्टेड प्रश्नों के बारे में बताएंगे जो ज्यादातर रैपिड फायर राउंड में पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन

1. अपने परिवार के सदस्यों के बारे में बताएं - इसमें आपको वो सारे विवरण याद रखने होंगे जो आपने अपने पिता या रिश्तेदारों से जुड़े जवाब पहले दिए हुए हैं। यदि आप प्रश्नों के उत्तर में कुछ अलग बोलते हैं तो आपसे काउंटर प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2. अपने शहर या निवास क्षेत्र के बारे में बताएं - इस प्रश्न में इंटरव्यू लेने वाले आपके निवास क्षेत्र में नियुक्त प्रधान, तहसील अधिकारी, डीएम, एसपी इत्यादि के बारे में पूछ सकते हैं। इसके अलावा आपका शहर किस चीज के लिए मशहूर है या वहां क्या ख़ास है यह पूछा जा सकता है। 
3. अपने स्कूल के दौरान किसी टीचर को पसंद या नापसंद करने के कारण - SSB इंटरव्यू में आए छात्रों से ट्रिकी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। जिसमें अक्सर आपके स्कूल के दौरान किसी टीचर को पसंद करने या ना पसंद करने का कारण पूछा जाता है। इसमें आपको अपनी मानसिक क्षमता के अनुसार जवाब देना होगा। 
4. अपने किसी दोस्त को पसंद/नापसंद करने के कारण - रैपिड फायर राउंड में आपके निजी जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। जिन्हें इंटरव्यू ऑफिसर ध्यान से सुनते और समझते हैं। ऐसे प्रश्न आपके मानसिक स्थिति के बारे में जानने के लिए पूछा जाता है। 
5. आपका आपके परिवार या समाज से कैसे संबंध हैं - आपके मनोस्थिति, स्वभाव आदि को समझने जानने के लिए इंटरव्यू ऑफिसर आपसे आपके परिवार या आसपास के लोगों से कैसे संबंध हैं यह पूछते हैं। 
6. 10वीं या 12वीं के रिजल्ट में कम अंक पाने के कारण - जब आप SSB इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो आपके पुराने स्कूल रिजल्ट भी मायने रखते हैं। रैपिड फायर राउंड में आपके रिजल्ट में कम अंक आने के कारण पूछे जाएंगे। 
7. यदि आप चयनित नहीं होते हैं तो क्या करेंगे- इंटरव्यू ऑफिसर छात्रों की मनोस्थिति की जांच के लिए उनसे ऐसा प्रश्न पूछते हैं। इससे उनके आगे के प्लान और उनके सेना में भर्ती होने के लिए लगन का आकलन किया जाता है। 
8. कोई बुरी आदत है- उम्मीदवारों के निजी जीवन के सारी वास्तविकता को सामने रखना होता है। अक्सर यह होता है कि ऑफिसर उनसे उनकी बुरी आदतों के बारे में पूछते हैं। जिसमें सिगरेट, शराब या तम्बाकू के सेवन से जुड़े प्रश्न होते हैं। 
9. सेना ज्वॉइन करने का कारण क्या है- उम्मीदवार सेना भर्ती को लेकर कितना गंभीर है यह जानने के लिए यह प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें उनके आत्मविश्वास का परीक्षण होता है। 
10. हाल/फिलहाल के मुख्य घटनाओं से जुड़े प्रश्न - रैपिड फायर राउंड में अक्सर यह होता है कि इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर जनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछ लेते हैं। जिसमें यह देखा जाता है कि उम्मीदवार मानसिक रूप से कितना मजबूत है और समाज से कितना जुड़ा हुए है। इसके लिए आपको रोजाना के समाचार पत्रों और मैगज़ीन को पढ़ने की आदत बनानी होगी। 

हालांकि, बता दूं कि आप इन्हीं 10 प्रश्नों के भरोसे ना रहें। इन प्रश्नों के आने की संभावना ज्यादा होती है। वैसे इस टेस्ट में आपके निजी जीवन से प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं। 

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA SSB की तैयारी के लिए खास कोर्स जिसमें आप एक्सपर्ट्स की सहायता से SSB की तैयारी कर सकते हैं। यह कोर्स मात्र 5499 रु. में उपलब्ध है, लेकिन आज ही एडमिशन लेने पर आप 1000 रु. की खास छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस छूट का लाभ उठाने के लिए कूपन कोड AMAR1000 का इस्तेमाल करें। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें  https://bit.ly/2Te1QPW और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed