फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack NEET 2021 know, complete information about exam pattern, syllabus, application process and qualification

Crack NEET 2021: जानिए, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी 

Mon, 09 Nov 2020 05:44 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 09 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Crack NEET 2021 know, complete information about exam pattern, syllabus, application process and qualification
NEET 2021

मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्र तैयार हो जाएं। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आयोजित NEET की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।  हर साल करीब लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। आज इस ब्लॉग में हम आपको NEET परीक्षा के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, परीक्षा तिथि,  करने की प्रक्रिया, योग्यता आदि से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। 

विज्ञापन

देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए आयोजित इस परीक्षा में कॉम्पटीशन बहुत हाई होता है। इसी कॉम्पटीशन के डर से कई छात्र तैयारी ड्रॉप कर देते हैं। वहीं कुछ छात्र अगले अटेम्प्ट में बेहतर करने का सोचकर परीक्षा नहीं देते हैं या तैयारी बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन मैं यहां सुझाव दूंगा कि इस परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपनी पूरी तैयारी एक सही तरीके से करना है और आपको कोर्स से जुड़ी पूरी जानकारी रखनी है। 

विज्ञापन

NEET परीक्षा की तिथि 

NEET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अनुमानित तिथि निम्नलिखित हैं: 

आवेदन करने की तिथि 

दिसंबर के पहले सप्ताह में 

आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 

जनवरी के पहले सप्ताह में 

फॉर्म में करेक्शन के लिए 

जनवरी के दूसरे सप्ताह में 

एडमिट कार्ड जारी 

मार्च के अंतिम सप्ताह में 

NEET की परीक्षा 

मई के दूसरे सप्ताह में 

ऑफिसियल आंसर की 

मई के दूसरे सप्ताह में 

रिजल्ट 

जून के पहले सप्ताह में 

सीट अलॉटमेंट काउंसलिंग 

जून के दूसरे सप्ताह से अगस्त तक 

नोटः कोविड के कारण यह परीक्षा 45 दिनों के लिए आगे बढ़ाई जा सकती है।  

NEET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 

  • आवेदन के लिए सबसे पहले ntaneet.nic.in पर जाएं। 
  • यहां अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें। 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसमें आप परीक्षा केंद्र का चयन करें। 
  • आवेदन फार्म में उम्मीदवार के फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं के प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड होंगे। 

अंत में आवेदन फीस जमा होगी। जो निम्न प्रकार से हैं: 

  • सामान्य और ओबीसी - 1400 रुपए। 
  • एससी/एसटी और ट्रांसजेंडर - 750 रुपए। 

योग्यताएं 

शैक्षणिक योग्यता: 

  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो। 
  • 12वीं में आवेदक के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी विषय हों। 
  • उम्मीदवार के 12वीं में 50% से अधिक अंक हों। एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के 40% अधिक अंक हों। 

आयु: 

  • आवेदक 31 दिसंबर 2020 से पहले 17 वर्ष की आयु पार कर चुका हो। 
  • NEET परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। 
  • इसके लिए कोई अटेम्प्ट सीमा भी नहीं है। 

 

एग्जाम पैटर्न 

NEET की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है। यह पेपर विभिन्न भाषाओं- इंग्लिश, हिंदी, गुजराती, बंगाली, तमिल, मराठी, ओड़िया, तेलुगु, उर्दू आदि में होती है। इस परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय मिलता है। जिसमें 180 प्रश्न करने होते हैं। यह पेपर तीन विषय- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

फिजिक्स 

45 

180 

केमिस्ट्री 

45 

180 

बायोलॉजी 

90 

360 

कुल 

180 

720 

 

याद रखें इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक यानि प्रत्येक 4 गलत उत्तर पर 1 अंक काट लिए जाते हैं। 

परीक्षा का सिलेबस 

विषय 

टॉपिक 

फिजिक्स 

  • भौतिक दुनिया और मापन 
  • गतिकी 
  • गति के नियम 
  • काम, ऊर्जा और शक्ति 
  • आकर्षण- शक्ति 
  • परफेक्ट गैस और काइनेटिक थ्योरी 
  • लहरें 
  • इलेक्ट्रो-स्टेटिस्टिक्स 
  • चुंबकीय प्रभाव  
  • प्रकाश 
  • परमाणु और नाभिक इत्यादि। 

केमिस्ट्री 

  • ठोस व्यवस्था 
  • समाधान 
  • भूतल रसायन 
  • इलेक्ट्रो-केमिस्ट 
  • केमिकल काइनेटिक 
  • थर्मोडेनमिक्स 
  • प्रोसेस ऑफ आइसोलेशन 
  • कोऑर्डिनेशन 
  • हाइड्रोजन 
  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री 
  • हाइड्रोकार्बन्स 
  • पोलीमर्स इत्यादि। 

बायोलॉजी 

  • लिविंग वर्ल्ड 
  • रिप्रोडक्शन 
  • जेनेटिक इवोल्यूशन 
  • बायोलॉजी एंड ह्यूमन वेलफेयर 
  • बायोटेक्नोलॉजी एंड इट्स एप्लिकेशन 
  • इकोलॉजी 
  • हयूमन फिजियोलॉजी 
  • प्लांट फिजियोलॉजी 
  • सेल स्ट्रक्चर एंड फंक्शन्स इत्यादि। 

रैंक का निर्धारण 

नीट में रैंकिंग का निर्धारण करते समय दो बच्चों के बराबर अंक आने पर बायोलॉजी के नंबर के आधार पर वरीयता दी जाती है औ बायोलॉजी के अंक समान होने पर उम्र के आधार पर वरीयता दी जाती है। जिसका प्रमाण नीट 2020 का रिजल्ट है। जिसमें पहले और दूसरे रैंक के छात्रों के अंक समान होने के बाद भी उम्र के कारण शोएब को पहली व अनामिका को दूसरी रैंक दी गई।  

NEET की परीक्षा देश के टॉप एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। आपके डॉक्टर बनने के सपनों को अब आसानी से पूरा कर सकते हैं। आपकी मदद के लिए Safalta.com लेकर आया है एक स्पेशल कोर्स। यहां आपको ऑनलाइन 600 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज मिलेंगी। यहां आपको बेस्ट अनुभवी टीचरों के गाइडेंस मिलेंगे। साथ ही आपको मॉक टेस्ट, पीडीएफ स्टडी मटेरियल, प्रॉब्लम सॉल्विंग के लिए स्पेशल क्लासेज भी मिलेंगे। जल्द से जल्द safalta.com  पर विजिट करें और इस कोर्स का लाभ उठाएं। 

आज हीएडमिशन लेनेपर आपइस कोर्सकी फीसपर 90% तककी स्कॉलरशिपका लाभउठा सकतेहैं। यहस्कॉलरशिप NEET 2020 केछात्रों कोउनकी रैंकिगके आधारपर भीप्रदान कीजा रहीहै। तोफिर देरकिस बातकी, इसकोर्स केबारे मेंअधिक जानकारीव अभीएडमिशन लेनेके लिए विजिटकरें https://bit.ly/35a81ew 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म -  https://bit.ly/3kefY6S

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed