Crack NEET 2021: जानिए, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता की पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्र तैयार हो जाएं। NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आयोजित NEET की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। हर साल करीब लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। आज इस ब्लॉग में हम आपको NEET परीक्षा के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, परीक्षा तिथि, करने की प्रक्रिया, योग्यता आदि से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।
देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए आयोजित इस परीक्षा में कॉम्पटीशन बहुत हाई होता है। इसी कॉम्पटीशन के डर से कई छात्र तैयारी ड्रॉप कर देते हैं। वहीं कुछ छात्र अगले अटेम्प्ट में बेहतर करने का सोचकर परीक्षा नहीं देते हैं या तैयारी बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन मैं यहां सुझाव दूंगा कि इस परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपनी पूरी तैयारी एक सही तरीके से करना है और आपको कोर्स से जुड़ी पूरी जानकारी रखनी है।
NEET परीक्षा की तिथि
NEET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अनुमानित तिथि निम्नलिखित हैं:
|
आवेदन करने की तिथि |
दिसंबर के पहले सप्ताह में |
|
आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
जनवरी के पहले सप्ताह में |
|
फॉर्म में करेक्शन के लिए |
जनवरी के दूसरे सप्ताह में |
|
एडमिट कार्ड जारी |
मार्च के अंतिम सप्ताह में |
|
NEET की परीक्षा |
मई के दूसरे सप्ताह में |
|
ऑफिसियल आंसर की |
मई के दूसरे सप्ताह में |
|
रिजल्ट |
जून के पहले सप्ताह में |
|
सीट अलॉटमेंट काउंसलिंग |
जून के दूसरे सप्ताह से अगस्त तक |
नोटः कोविड के कारण यह परीक्षा 45 दिनों के लिए आगे बढ़ाई जा सकती है।
NEET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए सबसे पहले ntaneet.nic.in पर जाएं।
- यहां अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसमें आप परीक्षा केंद्र का चयन करें।
- आवेदन फार्म में उम्मीदवार के फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं के प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड होंगे।
अंत में आवेदन फीस जमा होगी। जो निम्न प्रकार से हैं:
- सामान्य और ओबीसी - 1400 रुपए।
- एससी/एसटी और ट्रांसजेंडर - 750 रुपए।
योग्यताएं
शैक्षणिक योग्यता:
- आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो।
- 12वीं में आवेदक के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी विषय हों।
- उम्मीदवार के 12वीं में 50% से अधिक अंक हों। एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के 40% अधिक अंक हों।
आयु:
- आवेदक 31 दिसंबर 2020 से पहले 17 वर्ष की आयु पार कर चुका हो।
- NEET परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
- इसके लिए कोई अटेम्प्ट सीमा भी नहीं है।
एग्जाम पैटर्न
NEET की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है। यह पेपर विभिन्न भाषाओं- इंग्लिश, हिंदी, गुजराती, बंगाली, तमिल, मराठी, ओड़िया, तेलुगु, उर्दू आदि में होती है। इस परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय मिलता है। जिसमें 180 प्रश्न करने होते हैं। यह पेपर तीन विषय- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के होते हैं।
|
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
|
फिजिक्स |
45 |
180 |
|
केमिस्ट्री |
45 |
180 |
|
बायोलॉजी |
90 |
360 |
|
कुल |
180 |
720 |
याद रखें इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक यानि प्रत्येक 4 गलत उत्तर पर 1 अंक काट लिए जाते हैं।
परीक्षा का सिलेबस
|
विषय |
टॉपिक |
|
फिजिक्स |
|
|
केमिस्ट्री |
|
|
बायोलॉजी |
|
रैंक का निर्धारण
नीट में रैंकिंग का निर्धारण करते समय दो बच्चों के बराबर अंक आने पर बायोलॉजी के नंबर के आधार पर वरीयता दी जाती है औ बायोलॉजी के अंक समान होने पर उम्र के आधार पर वरीयता दी जाती है। जिसका प्रमाण नीट 2020 का रिजल्ट है। जिसमें पहले और दूसरे रैंक के छात्रों के अंक समान होने के बाद भी उम्र के कारण शोएब को पहली व अनामिका को दूसरी रैंक दी गई।
NEET की परीक्षा देश के टॉप एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। आपके डॉक्टर बनने के सपनों को अब आसानी से पूरा कर सकते हैं। आपकी मदद के लिए Safalta.com लेकर आया है एक स्पेशल कोर्स। यहां आपको ऑनलाइन 600 घंटे से अधिक की लाइव क्लासेज मिलेंगी। यहां आपको बेस्ट अनुभवी टीचरों के गाइडेंस मिलेंगे। साथ ही आपको मॉक टेस्ट, पीडीएफ स्टडी मटेरियल, प्रॉब्लम सॉल्विंग के लिए स्पेशल क्लासेज भी मिलेंगे। जल्द से जल्द safalta.com पर विजिट करें और इस कोर्स का लाभ उठाएं।
आज हीएडमिशन लेनेपर आपइस कोर्सकी फीसपर 90% तककी स्कॉलरशिपका लाभउठा सकतेहैं। यहस्कॉलरशिप NEET 2020 केछात्रों कोउनकी रैंकिगके आधारपर भीप्रदान कीजा रहीहै। तोफिर देरकिस बातकी, इसकोर्स केबारे मेंअधिक जानकारीव अभीएडमिशन लेनेके लिए विजिटकरें https://bit.ly/35a81ew
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म - https://bit.ly/3kefY6S
कमेंट
कमेंट X