फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid-19 lockdown: 7th, 8th exams cancelled in Karnataka

कोरोना वायरस: कर्नाटक में बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट होंगे सातवीं-आठवीं के विद्यार्थी

Thu, 02 Apr 2020 06:59 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Apr 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 lockdown: 7th, 8th exams cancelled in Karnataka
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की वजह से कर्नाटक में सातवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यहां अब बिना परीक्षा के ही सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सूबे के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले सीबीएसई भी घोषणा कर चुकी है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई का कहना था कि उससे संबद्ध जिन विद्यालयों में अभी आठवीं तक परीक्षाएं नहीं हुई हैं वहां विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से अब स्कूली परीक्षाओं का संचालन संभव नहीं है।
विज्ञापन


कर्नाटक के अलावा भी कई राज्य आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की घोषणा कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल में भी पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त होगा। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed