फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COVID-19: HRD Ministry's e-learning platforms being accessed five times more during lockdown

COVID-19: लॉकडाउन के बाद एचआरडी मंत्रालय के विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पांच गुना ज्यादा बढ़ा एक्सेस

Thu, 09 Apr 2020 11:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 09 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: HRD Ministry's e-learning platforms being accessed five times more during lockdown
विद्यार्थी - फोटो : file photo

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा एक्सेस हुए हैं। ये विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉकडाउन के दौरान पांच गुना ज्यादा एक्सेस हुए हैं। इस बात की जानकारी गुरुवार को एचआरडी मंत्रालय ने दी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च से लेकर अब तक मंत्रालय के विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की पहुंच में जबरदस्त का इजाफा आया है। ये प्लेटफॉर्म 1.4 करोड़ से ज्यादा एक्सेस हुए हैं। यानी कि इन विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म को 1.4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक्सेस किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ऑनलाइन शिक्षा मंच ( SWAYAM) बुधवार तक लगभग 2.5 लाख बार एक्सेस किया गया। जो कि मार्च के आखिरी हफ्ते के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है। मार्च के आखिरी हफ्ते में इस ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच बनाने का आंकड़ा 50,000 था। 26 लाख लर्नर ने इस प्लेटफॉर्म पर 574 पाठ्यक्रमों के लिए नामंकन किया है। 59,000 लोग प्रतिदिन स्वंय (SWAYAM) प्रभा डीटीएच टीवी चैनल पर वीडियोज देख रहे हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: कब आएगा यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट? 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को है इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद से 6.8 करोड़ लोगों ने इस प्लेटफॉर्म पर वीडियोज देखे हैं। इसी तरह से राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय भी बुधवार को एक ही दिन 1,60,804  बार एक्सेस हुआ। जबकि अगर लॉकडाउन के दौरान एक्सेस की बात करें तो यह आंकड़ा 14,51,886 है। रोज इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्राइक आंकड़ा 22,000 है। इसी तरह से एनसीईआरटी के दिशा, ई-पाठशाला, ई-पीजी पाठशाला और दूसरे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भी एक्सेस बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन : हरियाणा बोर्ड का फैसला, शिक्षक घर से ही करेंगे कॉपियों का मूल्यांकन


एचआरडी मंत्रालय के इन विभिन्न ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर एक्सेस बढ़ने का मतलब है कि लॉकडाउन के दौरान ज्यादा विद्यार्थी इन प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं। विद्यार्थी इन विभिन्न प्लेटफॉर्म का पढ़ाई के लिए सहारा ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थी कोर्स पूरा करने और पढ़ाई के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का ही सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed