{"_id":"60c883f0754900781b1fc383","slug":"covid-19-assam-schools-to-remain-closed-after-summer-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: कोविड-19 के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था के आदेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
असम: कोविड-19 के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था के आदेश
Tue, 15 Jun 2021 04:22 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:22 PM IST
सार
- असम सरकार का कहना है कि राज्य में मौजूदा कोविड -19 स्थिति के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम सरकार का कहना है कि राज्य में मौजूदा कोविड -19 स्थिति के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने अधिकारियों से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है। इस बात की जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बी कल्याण चक्रवर्ती ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करने का आदेश दिया है, ताकि छात्रों की सीखने की प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021: 7 स्टेप्स के जरिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
आपको बता दें कि सूबे के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 14 जून को समाप्त हो गया। चक्रवर्ती ने माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा के निदेशकों, स्कूलों के सभी निरीक्षकों, विभाग के अन्य अधिकारियों एवं सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अगले आदेश तक या इन संस्थानों के फिर से खुलने तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कदम उठाने को कहा है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि यह आदेश सोमवार को जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक सीईटी 2021: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
आपको बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच सरकार ने 15 मई से स्कूलों में एक महीने की गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी थी। स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश आमतौर पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक होता है।
कमेंट
कमेंट X