फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Counseling ›   tips for board exam of 12 classess

बोर्ड एक्जाम: रट्टू तोता बनने की बजाय करें ये काम

Mon, 13 Oct 2014 12:30 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
tips for board exam of 12 classess
मैं साइंस से 12वीं कर रहा हूं। नोट्स बनाने और सही तरह से उत्तर लिखने का तरीका मुझे बताएं?
विज्ञापन

नवीन
एनसीईआरटी की टेक्स्ट बुक्स में दिए गए अध्यायों को पढ़ते हुए ही नोट्स बनाएं। कोशिश करें कि पुस्तक में दी गई विभिन्न परिभाषाओं की भाषा को हूबहू अपने उत्तर में लिखें। प्रश्नों के अंकों के मान के अनुसार शब्द संख्या तय करें। न्यूमेरिकल्स पर आधारित प्रश्नों में अक्सर विद्यार्थी फॉर्मूला लिखना भूल जाते हैं। इसका ध्यान रखें। रटने से ज्यादा कांसेप्ट को समझना जरूरी है।

मेरी उम्र 30 साल है। आठवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर सका। अब ऐसा क्या कर सकता हूं कि अच्छी कमाई संभव हो सके?
प्रदीप कुमार
अच्छा तो यही होगा कि आप कोई टेक्निकल हुनर सीखने का प्रयास करें, ताकि सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के जरिए आजीविका अर्जन कर सकें। ऐसे विकल्पों में प्लंबर, एसी, रेफ्रिजरेशन, मोबाइल, स्कूटर और कार, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की रिपेयरिंग पर आधारित तकनीकी प्रशिक्षण शामिल हैं। अगर किसी संस्थान से सीख पाना संभव न हो, तो ऐसी वर्कशॉप में काम करके भी सीखा जा सकता है।
विज्ञापन


समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) के बीए करने के बाद किस तरह से भविष्य बनाया जा सकता है?
प्रिया शर्मा
सोशियोलॉजी की पढ़ाई करने वालों के लिए आजकल समाज कल्याण के क्षेत्र में तमाम तरह के अवसर मिलते हैं। इनमें सरकारी विभागों के अतिरिक्त कॉरपोरेट क्षेत्र की नौकरियां भी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त एनजीओ और विदेशी एजेंसियों में भी अवसरों की कमी नहीं है। पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स भी इसी विषय में अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपया बताएं कि सॉफ्ट स्किल्स कॅरियर के लिहाज से किस तरह से महत्वपूर्ण है?
मोहिनी श्रीवास्तव
सॉफ्ट स्किल्स से अभिप्राय व्यक्तित्व से संबंधित ऐसे गुणों से है, जिनके जरिए समाज और कार्य-स्थल पर विशिष्ट पहचान बनती है। इनमें मृदु भाषी होना, बड़े या छोटे लोगों के साथ इज्जत से पेश आना, आत्मविश्वास को बनाए रखते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की लगन होना, बॉडी लैंग्वेज सही होना आदि गुणों को शामिल किया जा सकता है। खास तौर पर इंटरव्यू में प्रत्याशियों की सॉफ्ट स्किल्स पर अवश्य गौर किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed