फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Coronavirus: Jammu students up to class 9 and 11 to be promoted without exams

लॉकडाउन: जम्मू में नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास

Tue, 07 Apr 2020 08:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Jammu students up to class 9 and 11 to be promoted without exams
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही पास होंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा को छोड़कर ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।  जम्मू क्षेत्र में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने यह घोषणा की है। जम्मू में पढ़ने वाले नौवीं तक के सभी विद्यार्थी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से जम्मू क्षेत्र में विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। ग्यारहवीं कक्षा जिन छात्रों के कुछ परीक्षाएं बची हैं उनको भी अब बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन

 

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव सचिन जम्वाल का कहना है कि जम्मू क्षेत्र के कक्षा पहली से लेकर नौवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेजों के साथ ही उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: महाराष्ट्र में विद्यार्थियों को मोबाइल एप, टीवी और रेडियो से पढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है। महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, झारखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्न्त किया जाएगा। सीबीएसई ने भी पहली से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed