फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Corona: Decision on opening school college after April 14, more students than US population in the India

कोरोना: स्कूल-कॉलेज खोलने पर 14 अप्रैल के बाद फैसला, देश में अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हैं छात्र

Mon, 06 Apr 2020 04:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 06 Apr 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Corona: Decision on opening school college after April 14, more students than US population in the India
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को कहा कि सरकार 14 अप्रैल को हालात की समीक्षा करने के बाद स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने पर फैसला लेगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन से एक सप्ताह पहले ही स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

विज्ञापन


निशंक ने कहा कि शिक्षण संस्थान यदि 14 अप्रैल के बाद भी बंद रहते हैं, तो छात्रों को पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए उनका मंत्रालय पूरी तरह तैयार है। अभी देश में 34 करोड़ छात्र हैं, जो अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा है। वे हमारी सबसे बड़ी निधि हैं और सरकार के लिए छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास के लिए 57 फीसदी छात्रों को ही हार्डवेयर की जरूरत : सर्वे

कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा के बाद कई स्कूल और कॉलेज इन दिनों ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। इस बीच एक सर्वे में कहा गया है कि ऑनलाइन क्लास के लिए केवल 57 फीसदी छात्रों को घर पर कंप्यूटर हार्डवेयर, राउटर और प्रिंटर रखने की जरूरत है।

लोकल सर्कल्स द्वारा किए गए सर्वे में 25,000 से ज्यादा लोगों ने बताया कि छात्रों को अपने अभिभावकों से संसाधनों को साझा करने में दिक्कत आती है, क्योंकि इन दिनों वे भी घर से कामकाज कर रहे हैं। करीब 57 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके बच्चों को ऑनलाइन क्लास में हिस्सा लेने के लिए हार्डवेयर, टैबलेट, प्रिंटर और राउटर की जरूरत है। वहीं 43 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें इन संसाधनों की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed