फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Complete ban on changing subjects in 12th, MP Board ends the facility of changing subjects

MP Board: 12वीं में विषय बदलने पर लगी रोक, एमपी बोर्ड ने खत्म की सब्जेक्ट चेंज की सुविधा; पढ़ें नोटिस

Fri, 27 Dec 2024 07:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 07:50 PM IST
सार

MPBSE Board Exams 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं में विषय बदलने की सुविधा को समाप्त कर दिया है। छात्रों ने 11वीं कक्षा में जिन विषयों का चयन किया था उन्हें 12वीं में भी उन्हीं विषयों की पढ़ाई करनी होगी।
 

विज्ञापन
Complete ban on changing subjects in 12th, MP Board ends the facility of changing subjects
MP Board - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

MP Board Exams 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक अहम घोषणा की है। अब बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 12वीं कक्षा में अपना विषय नहीं बदल सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को 12वीं में वही विषय पढ़ने होंगे, जो उन्होंने 11वीं कक्षा में चुने थे। छात्रों के पास कठिन विषयों को बदलने का कोई विकल्प नहीं होगा।

विज्ञापन

 

यदि गलती हुई है, तो 31 दिसंबर तक स्कूल कर सकते हैं सुधार

हालांकि, यदि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान किसी विषय को गलती से बदल दिया गया है, तो स्कूल स्तर पर इसे सुधारने की अनुमति दी गई है। इसके लिए स्कूलों को 31 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया गया है। साथ ही, सुधार के लिए एक निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।



बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता है, तो संबंधित प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी। पहले 12वीं में विषय बदलने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

 
यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, 27 से हाई स्कूल, 25 फरवरी से शुरू होगी हायर सेकेंडरी की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Board 10th 12th Date Sheet 2025: फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले की कर दी थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और मार्च में समाप्त होंगी।

  • कक्षा 10वीं: परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
  • कक्षा 12वीं: परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च, 2025 तक आयोजित होंगी।


सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, हाल ही में कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए भी टाइम टेबल जारी किया गया है।

एमपी बोर्ड परीक्षा में पहले और आखिरी दिन का पेपर

कक्षा 10वीं

  • पहला पेपर: हिंदी (27 फरवरी, 2025)
  • अंतिम पेपर: विज्ञान (19 मार्च, 2025)


कक्षा 12वीं

  • पहला पेपर: हिंदी (25 फरवरी, 2025)
  • अंतिम पेपर: गणित (24 मार्च, 2025)


छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए तय समय पर तैयार होने की सलाह दी गई है। परीक्षा नियमों और बोर्ड की नई गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed