फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Common entrance test- Know about how to get government job after this exam

कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की राह दिला सकती है कई सरकारी विभागों में नौकरियां, जानें कैसे

Tue, 25 Aug 2020 05:25 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 25 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Common entrance test- Know about how to get government job after this exam
- फोटो : कुमार संजय
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानि सीईटी के माध्यम से उम्मीदवार अब अनेक नौकरियां पा सकते हैं। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन के साथ सीईटी ने अपनी असल पहचान प्राप्त कर ली है। बता दें कि से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से कॉमन मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जो केंद्र सरकार के विभागों और बैंक की परीक्षाओं के लिए मान्य होगी। ध्यान दें कि ये केवल आधी जानकारी है, अभी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। जारी हुई जानकारी से पता चला है कि एक संवर्ग के पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जहां तक सिलेबस की बात है तो वह राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के जरिये जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि अब परीक्षा में जितने भी अंक प्राप्त होंगे, उनके आधार पर उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देने की जरूरत नहीं है बल्कि वे सीधे मुख्य परीक्षा में बैठ पाएंगे। इस सुविधा के जरिये उम्मीदवार अनेक परीक्षाओं में बैंठने से तो बचेंगे ही साथ ही वे फॉर्म भरने के सिर दर्द से भी आजाद हो जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए एक विशेष पोर्टल भी बनाया गया है, जहां वे खुद को रजिस्टर कर अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं। ध्यान दें कि अभी ये एजेंसी सिर्फ ग्रुप बी और सी के गैरतकनीकी पदों के लिए पात्रता परीक्षा है।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • सीईटी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
  • इस परीक्षा में स्नातकों के साथ 12वीं और 10वीं पास छात्र बैठ पाएंगे।
  • 12 भाषाओं में इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
  • ध्यान दें कि सीईटी परीक्षा के अंक तीन साल तक मान्य होंगे।
  • परीक्षा के अंक अगर पहली बार में अच्छे न आए तो उम्मीदवार दूसरी बार में भी परीक्षा दे सकते हैं और अपने अंक सुधार सकते हैं।
  • सर्वोत्तम अंक ही तीन अंक तक मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed