COMEDK Answer Key Out: कॉमडेक यूजीईटी 2023 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
COMEDK Answer Key 2023 Out: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमडेक) ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2023 (यूजीईटी 2023) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
विस्तार
COMEDK Answer Key 2023 Out: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमडेक) ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2023 (यूजीईटी 2023) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमडेक) की ओर से अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट यानी यूजीईटी (UGET) 2023 का रैंक कार्ड 10 जून, 2023 से उपलब्ध कराया जाएगा। कॉमडेक द्वारा स्नातक दाखिलों के लिए अंडर ग्रेजुएट सीईटी परीक्षा 2023 का आयोजन 28 मई को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाने की सलाह दी जाती है।
COMEDK Answer Key 2023 Out: उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं। -
होम पेज पर लॉग इन टैब पर क्लिक करें। -
अब अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
कमेंट
कमेंट X