COMEDK UGET 2021: कल जारी होगी कॉमडेक की उत्तर कुंजी, चुनौती देने को मिलेगा दो दिन का समय
COMEDK UGET 2021: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम (COMEDK), की ओर से आयोजित स्नातक प्रवेश परीक्षा (COMEDK UGET 2021) की पहली और दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होनी है। COMEDK 2021 परिणाम 26 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कंसोर्टियम परिणाम के साथ दोनों COMEDK रैंक कार्ड जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ( COMEDK), की ओर से स्नातक इंजीनियरिंग, मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित स्नातक प्रवेश परीक्षा (COMEDK UGET 2021) की पहली और दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 17 सितंबर, 2021 को जारी होनी है। कॉमडेक यूगेट 2021 उत्तर कुंजी के माध्यम से, उम्मीदवार परीक्षा में चिह्नित अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को 19 सितंबर तक चुनौती देने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए प्रत्यके प्रश्न 500 रुपये की राशि का भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच के बाद परीक्षा संचालन प्राधिकरण 23 सितंबर को COMEDK UGET 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी करेगा।
ऐसे देख पाएंगे COMEDK UGET Answer Key 2021
कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज कर्नाटक की अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: -
- सबसे पहले www.comedk.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- COMEDK UGET 2021 अंतरिम उत्तर कुंजी पर नेविगेट करें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण दर्ज करने के बाद, COMEDK उत्तर कुंजी COMEDK प्रश्न पत्र के साथ प्रदर्शित की जाएगी।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रश्न पत्र के अनुसार, अपने करेक्ट आसंर से उनकी तुलना करें।
COMEDK UGET 2021 उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें?
- आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org पर जाएं और पंजीकृत क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्तियां उठाने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- वह प्रश्न आईडी चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं और उस उत्तर की आईडी चुनें जो आपको सही लगता है।
- चुनौती के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करें।
- अंत में, अपनी प्रतिक्रियाएं सबमिट करें।
यह ध्यान दें कि COMEDK UGET 2021 उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए भुगतान किया गया शुल्क तभी वापस किया जाएगा जब उठाई गई आपत्ति वैध हो। यानी कि अगर आपके द्वारा प्रस्तावित उत्तर सही साबित होता है, तो आपको शुल्क वापस मिलेगा और यदि गलत साबित हुआ तो शुल्क जब्त हो जाता है।
26 सितंबर को घोषित किया जाएगा COMEDK 2021 परिणाम
COMEDK 2021 परिणाम 26 सितंबर को घोषित किया जाएगा। कंसोर्टियम परिणाम के साथ दोनों COMEDK रैंक कार्ड जारी करेगा। COMEDK 2021 परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। योग्य उम्मीदवारों को आगे विभिन्न दौरों में आयोजित होने वाली COMEDK UGET काउंसलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X