फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMAT 2023 Final Answer Key released download at nta.ac.in

CMAT Final Answer Key Out: सीमैट रिजल्ट के बाद अब फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 05 Jun 2023 11:31 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 05 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

CMAT Answer Key 2023: एनटीए ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इससे पहले एनटीए परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर चुका है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CMAT 2023 Final Answer Key released download at nta.ac.in
CMAT 2023 scorecard out - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CMAT Answer Key 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इससे पहले एनटीए परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर चुका है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की जांच आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से कर सकते हैं।

विज्ञापन

एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा प्रस्तावित प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 04 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। इस साल कुल 75,209 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 58,035 ने परीक्षा दी थी। अंतरिम उत्तर कुंजी 12 मई को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 14 मई, 2023 तक थी। सीमैट का रिजल्ट 1 जून, 2023 को घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।

  • CMAT 2023 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

  • नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

  • फाइल डाउनलोड करें।

  • अब आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

बता दें कि एनटीए सीएमएटी रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है। CMAT 2023 परीक्षा 04 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी।  रिजल्ट के साथ ही CMAT 2023 कट-ऑफ और रैंक भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed