CMAT Final Answer Key Out: सीमैट रिजल्ट के बाद अब फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
CMAT Answer Key 2023: एनटीए ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इससे पहले एनटीए परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर चुका है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CMAT Answer Key 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इससे पहले एनटीए परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर चुका है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की जांच आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से कर सकते हैं।
एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा प्रस्तावित प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 04 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। इस साल कुल 75,209 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से 58,035 ने परीक्षा दी थी। अंतरिम उत्तर कुंजी 12 मई को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 14 मई, 2023 तक थी। सीमैट का रिजल्ट 1 जून, 2023 को घोषित किया गया था।
ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी
-
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
-
CMAT 2023 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
-
नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
-
फाइल डाउनलोड करें।
-
अब आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि एनटीए सीएमएटी रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है। CMAT 2023 परीक्षा 04 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। रिजल्ट के साथ ही CMAT 2023 कट-ऑफ और रैंक भी जारी कर दी गई है।
कमेंट
कमेंट X