{"_id":"60096ee28ebc3e31cc7d081a","slug":"cmat-2021-nta-extends-last-date-of-registration-till-jan-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख
Thu, 21 Jan 2021 05:39 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब 30 जनवरी कर दी है। इससे पहले तक कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी रखी गई थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 30 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JEE Advanced 2021: सिलेबस और मॉक टेस्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
विज्ञापन
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी रखी गई है। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए आवेदन में सुधार की विंडो 1 एवं 2 फरवरी को खुलेगी। हालांकि, परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। CMAT 2021 परीक्षा पहले की ही तरह 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 30 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के जरिए हर हाल में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-SAT परीक्षा के लिए खत्म हुआ सब्जेक्ट टेस्ट, 'द कॉलेज बोर्ड' ने की घोषणा
आपको बता दें कि कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एक कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित कराती है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा का आयोजन मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कराया जाता है।
कमेंट
कमेंट X