Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2027 Admit Card Released; Exam on December 6, Check Download Steps

क्लैट 2027 का प्रवेश पत्र जारी: छह दिसंबर को परीक्षा, एनएलयू ने अभ्यर्थियों से की क्या अपील? देखें नोटिस

Sat, 21 Nov 2026 12:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 12:10 PM IST
सार

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
 

विज्ञापन
CLAT 2027 Admit Card Released; Exam on December 6, Check Download Steps
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

एनएलयू दिल्ली ने क्लैट 2027 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके जरिए देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) में UG और PG लॉ प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। कुछ संबद्ध विश्वविद्यालय और संस्थान भी प्रवेश तथा भर्ती के लिए क्लैट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा।

विज्ञापन

 

क्लैट 2027 के पेपर लीक के दावे फर्जी

कंसोर्टियम ने सोशल मीडिया पर पैसे लेकर क्लैट 2027 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के दावों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की है। कंसोर्टियम के अनुसार, प्रश्नपत्र तक पहुंच होने के ऐसे दावे झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं। उम्मीदवारों, अभिभावकों और आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे लोगों को पैसे न दें, अपनी निजी या वित्तीय जानकारी साझा न करें और उनसे संपर्क करने से बचें।

विज्ञापन

 

कंसोर्टियम ने ऐसी धोखाधड़ी से जुड़े सबूत रिपोर्ट करने को भी कहा है। उम्मीदवार स्क्रीनशॉट, यूआरएल, अकाउंट की जानकारी, भुगतान संबंधी अनुरोध और अन्य संबंधित सामग्री clat@consortiumofnlus.ac.in पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्लैट 2027 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर CLAT 2027 Candidate Login लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके उम्मीदवार डैशबोर्ड खोलें।

  4. CLAT 2027 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में ये विवरण जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो और हस्ताक्षर जांच लें। इसके अलावा परीक्षा की तारीख और समय, आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम-पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा-दिवस के निर्देश भी ध्यान से पढ़ें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो उम्मीदवार स्पष्टीकरण और सहायता के लिए कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed