फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2026 provisional answer key released download raise objections date

CLAT 2026: क्लैट परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड; इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Wed, 10 Dec 2025 06:13 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Wed, 10 Dec 2025 06:13 PM IST
सार

CLAT Response Sheet: कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने CLAT 2026 की प्रावधानीय उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए आंसर शीट देख सकते हैं। जानिए आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख और प्रक्रिया।

विज्ञापन
CLAT 2026 provisional answer key released download raise objections date
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू) ने CLAT 2026 की प्रावधानीय उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया शीट 10 दिसंबर 2025 को जारी कर दी है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर लॉगिन करके अपनी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र देख सकते हैं। इस साल पंजीकृत 92,344 उम्मीदवारों में से 88,657 ने परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 

इसी के साथ उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते है। इसके लिए एक हजार रुपये प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित की गई है। यदि आपत्ति आपत्ति सही पाई गई तो शुल्क उम्मीदवार के बैंक में वापस कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़े: CLAT 2026 Answer Key: कब जारी होगी क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी? नोट करें मार्किंग स्कीम और आपत्ति शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?

CLAT 2026 परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई। यह परीक्षा 25 राज्य, 93 शहर और चार केंद्र शासित प्रदेश के 56 परीक्षा केंद्रो पर संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में यूजी (एलएलबी) और पीजी (एलएलएम) दोनों परीक्षाएं शामिल थी। 

CLAT 2026 रिजल्ट कब आएगा?

उम्मीदवार की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञ फाइनल आंसर की जारी करेंगे और उसी के आधार पर परिणाम तैयार होगा। CLAT 2026 का रिजल्ट दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: CLAT 2026 Exam: क्लैट परीक्षा कल, एडमिट कार्ड और आईडी जरूर साथ लेकर जाएं; अच्छे से समझ लें गाइडलाइंस

ऐसे करें  डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CLAT 2026 Answer Key या Response Sheet लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
  • अगर कोई गलती लगे तो पोर्टल पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed