फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2023 Registration Last Date Today Apply Online at consortiumofnlus.ac.in Check Details Here

CLAT Registration 2023: क्लैट आवेदन का आज आखिरी दिन, यहां देखें परीक्षा की तारीख

Fri, 18 Nov 2022 04:30 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 18 Nov 2022 04:30 PM IST
सार

CLAT 2023: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के लिए पंजीकरण की आज (18 नवंबर) आखिरी तारीख है। पहले यह 13 नवंबर को समाप्त हो रही थी। 

विज्ञापन
CLAT 2023 Registration Last Date Today Apply Online at consortiumofnlus.ac.in Check Details Here
क्लैट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CLAT 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (National Law Universities) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई थी। पहले यह समय सीमा 13 नवंबर को समाप्त होनी थी जो आज 18 नवंबर को समाप्त हो रही है। परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार अब अपने फॉर्म भर सकते हैं। एनएलयू में कानून में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को खुद को आधिकारिक वेबसाइट -consortiumofnlus.ac.in पर पंजीकृत कराना होगा। CLAT नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की 22 शाखाओं में उपलब्ध पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी पाठ्यक्रम और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

CLAT 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

  • क्लैट आवेदन पत्र की अंतिम तिथि- 18 नवंबर, 2022 
  • क्लैट एडमिट कार्ड नवंबर 2022 का अंतिम सप्ताह
  • क्लैट 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें क्लैट के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले CLAT की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • नई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • व्यक्तिगत, शिक्षा और संचार विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करें।
  • एक प्रिंट आउट लेकर रखें।
विज्ञापन

130 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा
जो उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा सीएलएटी में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in से सीएलएटी पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।  CLAT 2023 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को देश भर के लगभग 130 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में किया जाना है। उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ दिन पहले CLAT एडमिट कार्ड 2023 प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed