CLAT 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जानें आवेदन की प्रक्रिया
CLAT 2022: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट CLAT, 2022 का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2022: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT), 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया, आज सोमवार, 9 मई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दें।
CLAT 2022: कब होनी है परीक्षा
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट CLAT, 2022 का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है। हालांकि, पहले यह परीक्षा 8 मई को आयोजित की जानी थी लेकिन इसे रीशेड्यूल कर के 19 जून कर दिया गया। परीक्षा का आयोजन विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक होगी।
CLAT 2022: कैसे करें सकते हैं आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले सामान्य जानकारी दर्ज करके अपना लॉग इन आईडी बनाना होगा।
- लॉग इन आईडी बनाने के बाद उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- अब पाठ्यक्रम का चयन करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही तरीके से भरें, जो मांगी जा रही है।
- फिर इसे सेव कर दें और ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट आउट ले लें।
क्लैट परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को विधि यानी कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अध्ययन यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इसके तहत देश के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 और एससी और एसटी वर्ग को 3,500
रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
कमेंट
कमेंट X