{"_id":"5fed6ea08ebc3e41d7656271","slug":"clat-2021-to-be-held-in-offline-mode-on-may-9-applications-from-january-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLAT 2021: 9 मई को होगी परीक्षा, 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CLAT 2021: 9 मई को होगी परीक्षा, 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Thu, 31 Dec 2020 11:58 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CLAT 2021: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल यानी कि 1 जनवरी 2021 से शुरू होंगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कल से क्लैट 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज कराती है। अभ्यर्थी consortiumofnlus.ac.in के जरिए इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CBSE 10th-12th Date Sheet 2021: शिक्षा मंत्री निशंक आज शाम छह बजे करेंगे घोषणा, ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
विज्ञापन
31 मार्च 2021 तक कर सकते हैं आवेदन
क्लैट की परीक्षा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में पांच वर्षीय यूजी (एलएलबी) और पीजी (एलएलएम) पाठ्यक्रमों दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए अभ्यर्थी 31 मार्च 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए। एससी और एसटी कटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए अंकों में पांच फीसदी की छूट रखी गई है। पीजी स्तर एलएलएम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के स्नातक में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 4000 रुपये और आरक्षित कैगेटिरी के अभ्यर्थियों के लिए 3500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-देश-दुनिया के इन महान लोगों के बारे में नहीं जानते होंगे, सच हुईं हैं इनकी बातें
9 मई 2021 को आयोजित होगा क्लैट परीक्षा
सीएनएलयू द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, क्लैट 2021 परीक्षा का आयोजन 9 मई 2021 को होगा। यह परीक्षा देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर तय तिथि को आयोजित होगी। क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा ऑब्जेक्टिव होती है। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। परीक्षा केंद्र-आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
कमेंट
कमेंट X