क्लैट 2021: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने जारी की दूसरी सीट आवंटन सूची, यहां देखें
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी सी-एनएलयू ने सोमवार को दूसरे काउंसलिंग सत्र के लिए क्लैट 2021 सीट आवंटन सूची जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कानूनी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए सबसे बड़ी परीक्षा क्लैट 2021 के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। कानून की पढ़ाई कराने वाले विश्वविद्यालयों के संघ कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज यानी सी-एनएलयू ने सोमवार को दूसरे काउंसलिंग सत्र के लिए क्लैट 2021 सीट आवंटन सूची जारी कर दी है।
देशभर की 22 लॉ यूनिवर्सिटीज में संचालित यूजी और पीजी कोर्स में दाखिलों के लिए यह दूसरी लिस्ट जारी की गई है। जो उम्मीदवार क्लैट 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर दूसर सीट आवंटन सूची देख सकते हैं।
उम्मीदवार जो आवंटित हुई सीट को स्वीकार करना चाहते हैं, या अपग्रेड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, या क्लैट 2021 की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, वे 10 अगस्त, शाम 05 बजे से पहले तक ऐसा कर सकते हैं।
कंसोर्टियम ने आवंटित सीट को कंफर्म करने के लिए उम्मीदवारों को 10 अगस्त शाम 05 बजे से पहले शुल्क का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। वहीं, इसके साथ ही क्लैट लॉगिन खाते में दस्तावेजों को अपलोड करना और भुगतान जानकारी को अपडेट करना भी अनिवार्य है।
दूसरी ओर, अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को आवंटित विश्वविद्यालय को एक अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा और कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
केवल ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने अपेक्षित शुल्क का भुगतान कर दिया है और सी-एनएलयू की वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं, उनके अपग्रेडेशन के लिए विचार किया जाएगा।
ध्यान दें कि यदि कोई उम्मीदवार, जिसे सीट आवंटित की गई है और उसने शुल्क का भुगतान नहीं किया है या दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं, तो वह प्रवेश और अपग्रेडेशन विकल्प के लिए पात्र नहीं होगा।
सीट ब्लॉक करने के लिए उम्मीदवारों को 50,000 रुपये का भुगतान करना होगा। जिन उम्मीदवारों को दूसरी सूची में सीट आवंटित नहीं की गई है, उन्हें अगली सूची की प्रतीक्षा करनी चाहिए। सीट आवंटन की तीसरी सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X