फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2021 know How to prepare for English section to get success in CLAT exam

CLAT 2021: ऐसे करें इंग्लिश सेक्शन की तैयारी, मिलेगी CLAT एग्जाम में सफलता

Sat, 20 Feb 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
CLAT 2021 know How to prepare for English section to get success in CLAT exam
क्लेट 2021 - फोटो : file photo

Clat 2021:  लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए CLAT परीक्षा बेहद खास है। CLAT परीक्षा हर साल कंसोर्टियम ऑफ द नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित कराई जाती है। इसके द्वारा लॉ के 22 बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलता है। अगर आप भी लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो खुद को CLAT परीक्षा के लिए करें तैयार। आपको बता दें कि इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है, तो वहीं इसकी लिखित परीक्षा 13 जून को होगी।

विज्ञापन


CLAT 2021 की परीक्षा में 150 प्रश्न आते हैं। जो कि इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग व क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड विषय से होते हैं। इसमें से इंग्लिश विषय की तैयारी के लिए अधिकतर छात्रों को काफी मेहनत करनी होती है। अगर आप भी इंग्लिश को लेकर परेशान हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक्सपर्ट के बताए कुछ खास टिप्स।
विज्ञापन


रीडिंग स्पीड को सुधारें
यह सिर्फ इंग्लिश सेक्शन के लिए नहीं बल्कि पूरे पेपर के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि CLAT का पूरा पेपर इंग्लिश में ही होता है। CLAT एक स्पीड बेस्ड परीक्षा है। इसलिए आपको सवालों को तेजी से पढ़ना व समझना होगा। रीडिंग कॉम्प्रिहेंसन के सवालों को भी जल्दी हल करने के लिए आपको तेजी से पढ़ने की आदत डालनी होगी। इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप अंग्रेजी अखबार पढ़ें। रोज सुबह अंग्रेजी अखबार पढ़ने की आदत डाल लें। इससे आपका जनरल अवेयरनेस सेक्शन भी तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामर की तैयारी है बेहद जरूरी
यह एक ऐसा सेक्शन है जिसमें अधिकतर अभ्यर्थियों को काफी मुश्किल होती है। ग्रामर की तैयारी के लिए आपको एक बेहतर ग्रामर की बुक अपने पास रखनी होगी। CLAT 2021 की तैयारी के लिए रोज ग्रामर से जुड़े सवालों का अभ्यास भी करते रहें। ग्रामर के नियमों के पीछे का लॉजिक भी समझने का प्रयास करें।

वोकैबुलरी को करें मजबूत
CLAT परीक्षा के लिए मजबूत वोकैबुलरी बेहद आवश्यक है। इसके लिए आपको काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू करनी होगी। आप कुछ दिनों में ही इसे बेहतर नहीं कर सकते। न्यूजपेपर पढ़ना आपकी वौकैबुलरी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आप वर्ड पावर मेड ईजी बुक की भी सहायता ले सकते हैं। यह शुरूआती दौर में वौकैबुलरी मजबूत करने में काफी सहायक होती है।

क्विज का करें डेली अभ्यास
आपको इंग्लिश विषय की डेली क्विज का अभ्यास करना चाहिए। क्विज CLAT की तैयारी में बेहद सहायक होते हैं। इससे ग्रामर, वौकैबुलरी आदि सभी चीजों की प्रैक्टिस होती रहेगी। साथ ही आपको किस क्षेत्र में ज्यादा काम करना है इसके बारे में भी पता चलेगा।

अगर आप भी CLAT 2021 परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं और लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए Safalta.com लेकर आया है एक बेहद खास कोर्स। इस कोर्स के माध्यम से आप घर बैठे CLAT 2021 की तैयारी कर सकते हैं। 200 घंटे के इस कोर्स में आपको लाइव इंटरएक्टिव क्लासेज के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी। साथ ही आपको ढेरों मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस सेट, पीडीएफ स्टडी मैटेरियल व डाउट सेशन प्रदान किए जाएंगे।


इस कोर्स में आपकी एक्सपर्ट फैकल्टी के द्वारा तैयारी कराई जाएगी। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें इस कोर्स से और करें खुद को CLAT 2021 के लिए तैयार। आपको बता दें कि इस कोर्स के नए बैच 27 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- http://bit.ly/safalta-clat2021
अथवा अभी भरें ये फॉर्म- http://bit.ly/form-clat2021

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed