{"_id":"6805f0b76cd04dd54c03d7c3","slug":"civil-services-day-president-murmu-praised-dedication-and-devotion-of-civil-servants-also-congratulated-them-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Civil Services Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने सिविल सर्वेंट्स के समर्पण और कर्तव्य निष्ठा को सराहा; बधाई भी दी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Civil Services Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने सिविल सर्वेंट्स के समर्पण और कर्तव्य निष्ठा को सराहा; बधाई भी दी
Mon, 21 Apr 2025 12:47 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:47 PM IST
सार
Civil Services Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सिविल सर्विसेज डे के मौके पर सभी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा में आपकी भूमिका, नीति निर्माण और कार्यान्वयन में आपके योगदान ने नागरिकों की भलाई और देश के विकास पर गहरा प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Civil Services Day 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सिविल सर्विसेज डे के मौके पर सभी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नीति निर्माण में योगदान ने नागरिकों की भलाई और देश के विकास में ऐतिहासिक असर डाला है। 21 अप्रैल का दिन सिविल सर्विसेज डे के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में सिविल सर्विसेज अधिकारियों को संबोधित करने के अवसर पर शुरू किया गया था। सरदार पटेल ने इसे "भारत की स्टील फ्रेम" के रूप में संबोधित किया था।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "आप देश को अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के लिए एक सराहनीय भूमिका निभाएं और अच्छे शासन के नए मानक स्थापित करें।"
विज्ञापन
सिविल सर्वेंट्स के समर्पण और कर्तव्य निष्ठा को सराहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, "सिविल सर्वेंट्स को सिविल सर्विसेज डे की ढेर सारी शुभकामनाएं! सार्वजनिक सेवा में आपकी भूमिका, नीति निर्माण और कार्यान्वयन में आपके योगदान ने नागरिकों की भलाई और देश के विकास पर गहरा प्रभाव डाला है।"
विज्ञापन
Greetings to all civil servants on Civil Services Day! Your role in public service, your contribution to policy making and implementation have impacted the well-being of citizens and development of the country. May you play a commendable role in enabling the country realise its…
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 21, 2025
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "आप देश को अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के लिए एक सराहनीय भूमिका निभाएं और अच्छे शासन के नए मानक स्थापित करें।"
कमेंट
कमेंट X