CISCE Term 2 Exam: अप्रैल के अंत में होगी आईसीएसई और आईएसई टर्म-2 परीक्षा, पढ़ें पूरी जानकारी
CISCE Term 2 Exam: आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने स्कूलों को बिना सिलेबस पूरा किए बिना आईसीएसई और आईएससी की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित न कराने का सुझाव दिया है।
विस्तार
आधिकारिक नोटिस में बोर्ड ने स्कूलों को बिना सिलेबस पूरा किए बिना आईसीएसई और आईएससी की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित न कराने का सुझाव दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षा मार्च के शुरूआत और अप्रैल के बीच कराने के निर्देश दिए हैं। CISCE ने 7 फरवरी, 2022 को आईसीएसई और आईएससी के पहले सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए थे। आईसीएसई सेमेस्टर -1 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर से 16 दिसंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। वहीं, आईएससी के सेमेस्टर - 1 परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर, 2021 के बीच किया गया था।
CISCE Term 2 Exam: 50 फीसदी सिलेबस की परीक्षा होगी
CISCE की ओर से सेमेस्टर-2 परीक्षा में केवल 50 फीसदी सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 50-50 फीसदी सिलेबस को दो टर्म में बांटा गया है। वहीं, स्कूलों के बंद होने के कारण सिलेबस में 25 से 30 फीसदी की कटौती भी की गई है।
CISCE Term 2 Exam: सीबीएसई की परीक्षा 26 अप्रैल से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तारीख भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X