फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE Results 2024: Pass percentage in Class 10, 12 board exams rises; merit lists discontinued

CISCE Results 2024: इस वर्ष कैसा रहा रिजल्ट? 10वीं-12वीं में बढ़ा उत्तीर्ण प्रतिशत, नहीं जारी होगी मेरिट सूची

Mon, 06 May 2024 04:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 May 2024 04:04 PM IST
सार

CISCE Results 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 99.47 है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए यह 98.19 है। 

विज्ञापन
CISCE Results 2024: Pass percentage in Class 10, 12 board exams rises; merit lists discontinued
CISCE Results 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

CISCE Results 2024 Overview: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया, जबकि दोनों कक्षाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई। आज सुबह घोषित किए गए। बोर्ड ने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए इस वर्ष से मेरिट सूची जारी करने की प्रथा भी समाप्त कर दी है।

विज्ञापन


कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 99.47 है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए यह 98.19 है। वहीं, पिछले साल का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94 और 96.93 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुएल ने कहा, "कक्षा 10वीं में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.31 प्रतिशत है जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.65 प्रतिशत है। इसी प्रकार, कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53 प्रतिशत रहा है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने इस साल से बोर्ड परीक्षाओं के लिए मेरिट सूची जारी करने की प्रथा बंद कर दी है। इस कदम का उद्देश्य छात्रों के बीच अनहल्दी प्रतिस्पर्धा से बचना है।"

कक्षा 10वीं में विदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूल 100 के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ इंडोनेशिया, सिंगापुर और दुबई से हैं। कक्षा 12वीं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूल सिंगापुर और दुबई से हैं।

आईसीएसई परीक्षा (कक्षा 10) 60 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं, 13 विदेशी भाषाएं और एक शास्त्रीय भाषा थी। आईसीएसई परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू हुईं और 28 मार्च को समाप्त हुईं। ये 18 दिनों तक आयोजित की गईं। 

कुल 2,695 स्कूलों से कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए छात्र शामिल हुए, जिनमें से 82.48 प्रतिशत (2223) स्कूलों ने 100 का उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया।

आईएससी परीक्षा (कक्षा 12) 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, चार विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं थीं। आईएससी के लिए, परीक्षाएं 12 फरवरी को शुरू हुईं और 4 अप्रैल को समाप्त हुईं। वे 28 दिनों में आयोजित की गईं।

कक्षा 12 के लिए, कुल 1,366 स्कूलों से उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 66.18 प्रतिशत (904) स्कूलों ने 100 का उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया।

कक्षा 10 की परीक्षा में 2.43 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या 99,901 थी। कक्षा 10 में, पश्चिमी क्षेत्र में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत (99.91) दर्ज किया गया।


इसके बाद दक्षिणी क्षेत्र (99.88) है। दक्षिणी क्षेत्र में लड़कियों का प्रतिशत सबसे अधिक (49.52) है जो कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा में, दक्षिणी क्षेत्र में उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत (99.53) दर्ज किया गया।

इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.32 रहा। पश्चिमी क्षेत्र में लड़कियों का प्रतिशत सबसे अधिक (50.55) है, जो परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed