CISCE Board Exam: ICSE, ISC बोर्ड परीक्षा 2023 के सैंपल पेपर जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
CISCE Board Exam ICSE, ISC: सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CISCE) ने सभी भाषाओं, विषयों आदि के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE Board Exam: सीआईएससीई यानी काउंसिल फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CISCE) ने सभी भाषाओं, विषयों आदि के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जो छात्र आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे छात्र- अपनी बेहतर तैयारी के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें सभी आवश्यक विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
नमूना यानी सैंपल प्रश्न पत्रों में CISCE की ओर से प्रश्नों की संख्या, पाठ्यक्रम, सुझाए गए कार्य, मूल्यांकन प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई है। अंग्रेजी भाषा के पेपर, असमिया, इतिहास और भूगोल, नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी के लिए विस्तृत नमूना दिया गया है। वहीं, मलयालम, मराठी, बंगाली, गुजराती और अन्य विषय और भाषाएं शामिल है।
जल्द ही की जाएगी तारीखों की घोषणा
वहीं, प्रत्येक पेपर के लिए अंक, आंतरिक असाइनमेंट का विस्तृत मूल्यांकन आदि भी दिया गया है। उम्मीदवार तदनुसार उन नमूना पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें वे देखना चाहते हैं और इससे उन्हें एक संक्षिप्त विचार मिलेगा कि पेपर में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। CISCE ICSE, ISC परीक्षा 2023 आयोजित करेगा और तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी और तारीखों की घोषणा के बाद पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया जाएगा।
CISCE ICSE, ISC Board Exam 2023 के नमूना पत्र ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाएं। -
फिर होम पेज पर पब्लिकेशन टैब पर क्लिक करें। -
नीचे स्क्रॉल करें और आप नमूना प्रश्न पत्र नामक अनुभाग देखेंगे। -
इसके बाद वर्ष 2023 पर क्लिक करें। -
उन विषयों के लिए नमूना पेपर डाउनलोड करें जो आपने चुने हैं या जिन्हें चुनना चाहते हैं। -
अपने संदर्भ के लिए नमूना पेपर की एक प्रति डाउनलोड करके रखें।
कमेंट
कमेंट X