फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE ICSE Class X Chemistry Paper Analysis Review Know the Exam Level

CISCE ICSE Exam Review: थोड़ा टफ थोड़ा आसान रहा आईसीएसई 10वीं का केमिस्ट्री पेपर, पढ़ें पूरा एनालिसिस

Mon, 20 Mar 2023 04:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 04:10 PM IST
सार

CISCE ICSE Exam Review: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से सोमवार, 20 मार्च, 2023 को ICSE कक्षा 10वीं रसायन विज्ञान परीक्षा 2023 आयोजित की।  

विज्ञापन
CISCE ICSE Class X Chemistry Paper Analysis Review Know the Exam Level
ICSE Board Class 10th Exam Paper Analysis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICSE Board Class 10th Exam Paper Analysis: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से सोमवार, 20 मार्च, 2023 को ICSE कक्षा 10वीं रसायन विज्ञान परीक्षा 2023 आयोजित की। पेपर दो घंटे की अवधि के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल यही दो घंटे थे। सीआईएससीई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रसायन विज्ञान विषय तुलनात्मक रूप से थोड़ा आसान था।  

विज्ञापन

ICSE कक्षा 10वीं केमिस्ट्री पेपर कुल 80 अंकों के आठ प्रश्न पूछे गए

रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में कुल 80 अंकों के आठ प्रश्न पूछे गए थे। सेक्शन ए में कुल 40 अंकों के दो प्रश्न होते हैं जबकि सेक्शन बी में छह प्रश्न होते हैं, जिनमें से चार प्रश्नों का उत्तर देना होता है, जिसके 40 अंक होते हैं। केमिस्ट्री एक्सपर्ट फैकल्टी जितेंद्र अग्रवाल सर के अनुसार नीचे आईसीएसई 10वीं कक्षा के रसायन विज्ञान के पेपर का एनालिसिस यहां दिया गया है। 

सभी प्रश्न मुख्य रूप से इन यूनिट से कवर किए गए थे -

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मेटलर्जी (Metallurgy)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पीरियोडिक टेबल (Periodic Table)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इलेक्ट्रोलिसिस (Electrolysis)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मोल कॉन्सेप्ट और स्टोइकोमेट्री (Mole Concept and Stoichiometry)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Organic Chemistry)

 

अधिकांश प्रश्न मॉडरेट लेवल के लेकिन पेपर टाइम-टेकिंग

जितेंद्र सर ने बताया कि छात्रों के अनुसार, पेपर में कुल तीन आसान प्रकार के प्रश्न, चार मध्यम प्रकार के प्रश्न और एक कठिन प्रश्न था। कुल मिलाकर आईसीएसई 2023 कक्षा 10वीं रसायन विज्ञान का पेपर मॉडरेट लेवल का था क्योंकि अधिकांश प्रश्न मध्यम कठिनाई स्तर के थे। पूछे गए एमसीक्यू आसान और स्कोरिंग वाले थे लेकिन प्रश्न-पत्र थोड़ा लंबा रहा।

 

विज्ञापन

एनालिटिकल स्किल्स, डीप थॉट

प्रश्न पत्र के पार्ट-ए में सिद्धांत और अनुप्रयोग आधारित प्रश्नों के संतुलन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल थे। जितेंद्र सर के अनुसार, पार्ट ए के अंतिम प्रश्न में स्मृति और वैचारिक समझ के आधार पर रिक्त स्थान भरने और मिलान प्रकार के प्रश्न शामिल थे। प्रश्न पत्र का सेक्शन ए आसान था और विषय के सैद्धांतिक पहलू पर अधिक केंद्रित था।

प्रश्न पत्र का पार्ट बी सैद्धांतिक और अनुप्रयोग आधारित प्रश्नों का मिश्रण था। कुछ प्रश्न मध्यम कठिनाई वाले विश्लेषणात्मक पहलुओं पर आधारित थे। कुल मिलाकर एक औसत और संतुलित पेपर, कुछ प्रश्न पेचीदा थे और इसके लिए हाई लेवल एनालिटिकल स्किल्स, डीप थॉट प्रोसेस और क्लीयरिटी की आवश्यकता थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed