CISCE Board Exam 2023: सीआईएससीई ने बदला परीक्षा पैटर्न, इस साल होगी केवल एक परीक्षा, डेट शीट जल्द
CISCE Class 10th, 12th Board Exam 2023 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) फरवरी या मार्च 2023 के महीने में कक्षा 10वीं, 12वी की बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE Board Exam 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) फरवरी या मार्च 2023 के महीने में कक्षा 10वीं, 12वी की बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित करने वाला है। इससे पहले बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि इंडियन सर्टिफिकेट सेकेंडरी एग्जामिनेशन (ICSE) यानी कक्षा 10वीं की डेट शीट 2023 जल्द ही जारी की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org से कक्षा 10वीं की पूरी समय-सारिणी और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड कर सकेंगे।
हाल के एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो कि बीते साल में कोरोना काल में हुई परीक्षा प्रणाली की विपरीत है। बीते साल में परीक्षा दो टर्म में आयोजित की जाती थी।
कोविड-19 के कारण परीक्षा कार्यक्रम को दो टर्म में विभाजित किया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि CISCE ने ICSE और ISC दोनों स्तरों पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। CISCE ने फरवरी / मार्च 2023 के महीनों में परीक्षाओं को अस्थायी रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।
CISCE Class 10th, 12th Datesheet 2023: कैसे करें डाउनलोड?
-
सीआईएससीई के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं। -
होम पेज पर, डाउनलोड आईसीएसई कक्षा 10वीं/आईएससी कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर एक नया पीडीएफ दस्तावेज दिखाई देगा। -
आपकी आईसीएसई कक्षा 10वीं डेटशीट 2023 या आईएससी कक्षा 12वीं डेटशीट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें। -
अधिक अपडेट के लिए, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
कमेंट
कमेंट X