SSC CHSL Result: कल जारी होगा सीएचएसएल 2018 फाइनल, 2019 टियर-2 का परिणाम, पढ़िए डिटेल्स
SSC CHSL Result Updates : सीएचएसएल 2018 और 2019 टियर II परीक्षा दोनों के लिए एसएससी सीएचएसएल परिणाम कल 30 सितंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा सीएचएसएल 2018 का अंतिम और 2019 टियर II का परीक्षा परिणाम, कल 30 सितंबर, 2021 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। सीएचएसएल 2018 और 2019 टियर II परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। बता दें कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने 7 सितंबर, 2021 को एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से परिणाम की तारीख की घोषणा की थी।
सीएचएसएल 2018 और 2019 टियर II परीक्षा दोनों के लिए एसएससी सीएचएसएल परिणाम काफी समय से रुका हुआ था। सीएचएसएल 2018 की अंतिम परीक्षा 5 से 14 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की गई थी और 2019 टियर II परीक्षा 14 फरवरी, 2021 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार सीएचएसएल परिणाम - यह है महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा का नाम | परिणाम की तारीख |
| सीएचएसएल 2018 अंतिम परिणाम | 30 सितंबर 2021 |
| 2019 टियर II परिणाम | 30 सितंबर 2021 |
अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, देश में मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण इन तिथियों को कभी भी बदला जा सकता है। यदि कोई परिवर्तन होता है, तो उसे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा और यहां अपडेट किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं के लिए एसएससी सीएचएसएल परिणाम उम्मीदवारों द्वारा उनके आवेदन संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जांचा जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर लॉग इन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। यदि उन्हें लगता है कि इसमें कुछ कमी है, तो वे कर्मचारी चयन आयोग को इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के बीच टाई होती है, तो समस्या को हल करने के लिए सामान्यीकरण प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X