फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha Result 2022 12th Arts Declared at chseodisha.nic.in 82.10% Passing Percentage Girls outshined boys

CHSE Odisha Result: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय के नतीजे घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी

Mon, 08 Aug 2022 08:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

CHSE Odisha 12th Arts Result 2022 Declared: सीएचएसई ने आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम सोमवार, आठ अगस्त को घोषित किए हैं, वहीं, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के लिए परिणाम पिछले महीने घोषित किया था। 

विज्ञापन
CHSE Odisha Result 2022 12th Arts Declared at chseodisha.nic.in 82.10% Passing Percentage Girls outshined boys
CHSE Odisha 12th Arts Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

CHSE Odisha 12th Arts Result 2022 Declared: ओडिशा काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), भुवनेश्वर ने आठ अगस्त को आर्ट्स स्ट्रीम के लिए एचएससी यानी 10+2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन

जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया है, वे सीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट - orissaresults.nic.in, chseodisha.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। जहां सीएचएसई ने आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम सोमवार, आठ अगस्त को घोषित किए हैं, वहीं, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के लिए परिणाम पिछले महीने घोषित किया था। 

विज्ञापन

28 हायर सेकेंडरी स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम

इस साल साइंस स्ट्रीम के लिए सीएचएसई 10+2 का पास प्रतिशत 96.12 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 89.20 प्रतिशत है। इस साल, 62,734 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। इसके अतिरिक्त, 177 छात्रों ने इस वर्ष की 12वीं कला संकाय की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही 28 हायर सेकेंडरी स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।
 

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया

परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कला संकाय में छात्रों का पास प्रतिशत 32.46 फीसदी रहा है तो वहीं 49.64 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई है। बता दें कि सीएचएसई ओडिशा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। हालांकि, जो इतना स्कोर नहीं करेंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। पूरक परीक्षाओं के बारे में विवरण जल्द ही राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

सीएचएसई ओडिशा परिणाम 2022 की जांच कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीएचएसई के आधिकारिक परिणाम पोर्टल- orissaresults.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, ओडिशा सीएचएसई रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ओडिशा 12वीं परिणाम 2022 विंडो स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उसके बाद, पूछे गए क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या और उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपका ओडिशा सीएचएसई परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय 2022 का परिणाम डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए अपने डिवाइस पर सहेज कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed