Odisha CHSE Academic Calendar 2023-24: 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें परीक्षा कार्यक्रम
CHSE Odisha Class 12 Exams: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (CHSE) ओडिशा ने सत्र 2023- 24 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्र सीएचएसई ओडिशा शैक्षणिक कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CHSE Odisha Class 12 Exams calendar 2023-24: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (CHSE) ओडिशा ने सत्र 2023- 24 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र सीएचएसई ओडिशा शैक्षणिक कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएचएसई ओडिशा के शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। थ्योरी परीक्षाएं 14 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। हालांकि, परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में प्रकाशित किया जाएगा।
कक्षा 12वीं और कक्षा 11वीं के लिए कक्षाएं शुरू होने की सूचना सीएचएसई द्वारा जल्द ही दी जाएगी। कक्षा 11वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण और फॉर्म जमा करने का काम 10 नवंबर से 25 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सीएचएसई ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodish.nic.in पर जाएं।
-
सीएचएसई ओडिशा कक्षा 12 शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 लिंक पर जाएं।
-
शैक्षणिक कैलेंडर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
कैलेंडर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X