फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha 12th Result 2022 Declared, Check Pass Percentage Here, Steps to Download Scorecards

CHSE Odisha 12th Result: ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत

Wed, 27 Jul 2022 05:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 05:16 PM IST
सार

CHSE Odisha 12th Result 2022: विशेष रूप से, परिणाम केवल वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी किए गए हैं। परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए, जिसमें ओडिशा राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास तथा बोर्ड के सभी अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
CHSE Odisha 12th Result 2022 Declared, Check Pass Percentage Here, Steps to Download Scorecards
CHSE Odisha 12th Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CHSE Odisha 12th Result: काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने बुधवार, 27 जुलाई को सीएचएसई ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। विशेष रूप से, परिणाम केवल वाणिज्य और विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए, जिसमें ओडिशा राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास तथा बोर्ड के सभी अधिकारी उपस्थित थे। संबंधित छात्रों के स्कोरकार्ड सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर अपलोड किए गए हैं। बोर्ड ने बताया कि कला संकाय के परिणाम आठ अगस्त को जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

CHSE Odisha 12th Result: विज्ञान में 94.12 तो वाणिज्य में 89.20 फीसदी पास

सीएचएसई ओडिशा साइंस स्ट्रीम से संबंधित इंटरमीडिएट के छात्रों ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.12 फीसदी दर्ज किया है। हालांकि, लड़कियों ने 94.12 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.80 फीसदी दर्ज किया गया है। कुल 50,757 ने प्रथम श्रेणी के तहत अपनी जगह सुनिश्चित की है। वहीं, कॉमर्स के छात्रों का रिजल्ट इस साल 89.20 फीसदी रहा है। 
 

CHSE Odisha 12th Result: टॉपर्स सूची

सीएचएसई ओडिशा ने विशेष रूप से छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए पिछले पांच वर्षों से कोई टॉपर्स सूची जारी नहीं की है। इस तरह इस साल भी बोर्ड ने छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी करने से परहेज किया है। इस साल, ओडिशा बोर्ड ने प्लस 2 यानी 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल से 28 मई, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम को कम कर दिया गया था।
 
विज्ञापन

CHSE Odisha 12th Result: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
  2. ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। 
  4. अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. परीक्षा रिजल्ट और स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed