CGSOS Datesheet 2024: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम
CGSOS 10th,12th Datesheet 2024: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी हो चुकी है। परीक्षा कार्यक्रम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGSOS 10th,12th Board Exam Datesheet 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। सीजीएसओएस बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट - sos.cg.nic.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
CGSOS Board Exam 2024 परीक्षा पैटर्न
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च को शुरू होगी और 03 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 09 मार्च को शुरू होगी और 06 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं-12वीं दोनों के लिए बोर्ड परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CGSOS परीक्षा विवरण
बता दें कि पिछले साल, सीजीएसओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 65,557 छात्रों (35,364 लड़के और 30,193 लड़कियां) ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 62,051 छात्र उपस्थित हुए और 57,105 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 12वीं में, कुल 37,471 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 34,161 उपस्थित हुए थे।
पिछले वर्ष के आंकड़े
वर्ष 2023 में, 9,653 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 15,180 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 11,801 छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.46 प्रतिशत था। बोर्ड के अनुसार लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.72 प्रतिशत था, जो लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 63.56 प्रतिशत था। कुल 37,383 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।
कमेंट
कमेंट X