{"_id":"5cdeac83bdec2206fd72bd1b","slug":"chhattisgarh-board-10th-and-12th-will-not-be-associated-with-grand-total","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10वीं और 12वीं बोर्ड के कुल प्राप्तांकों में नहीं जुडेंगे बोनस अंक, पढ़ें ये जरूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
10वीं और 12वीं बोर्ड के कुल प्राप्तांकों में नहीं जुडेंगे बोनस अंक, पढ़ें ये जरूरी खबर
Fri, 17 May 2019 06:13 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 17 May 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
CG Board 2019: 10वीं और 12वीं बोर्ड में प्राप्त बोनस अंकों का सिस्टम अब बदला जाएगा। एनसीसी, स्काउट गाइड, खिलाड़ी के साथ अन्य इनसे जुड़े छात्रों को अब बोनस अंक मिलेंगे, लेकिन छात्र बोनस अंकों का फायदा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में नहीं उठा पाएंगे। क्योंकि बोनस के अंकों कों उनमें प्राप्त अंकों में नहीं जोड़ा जाएंगा। बोनस नंबरों से छात्रों का परिणाम में कोई सुधार नहीं होगा। नए वर्ष से प्राप्त होने वाले बोनस अंकों के नियमों में बदलाव किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने इसके लिए तैयार है, अधिकारिकयों का कहना है कि मिलने वाले अतिस्क्ति अंकों को कुल प्राप्तांकों से नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं परीक्षा में 3360 छात्रों को बोनस अंक प्राप्त हुआ था। वहीं बोनस अंकों से कई छात्रों टॉप-10 कि लिस्ट में भी थे। गौरतलब है की बोर्ड परीक्षाओं में बोनस अंकों को देने का नियम लगभग पांच साल पहले से लागू किया गया है। इसके तहत एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, खेल के साथ जुड़े अन्य छात्रों को बोनस अंकों के रूप में 10 से 20 नंबर दिए जाते थे और इस कारण इस बार भी छात्रों को इसका काफी फायदा मिला है। इसके तहत छह कैटेगरी आती हैं- खेल, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस, विद्याभारती और खेल एवं युवा कल्याण। बात करें तो इस वर्ष खेल वर्ग में सबसे अंक अधिक लगभग 2200 बोनस अंक और स्काउट गाइड के तहत लगभग 900 छात्रों को बोनस अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई तक है। छात्र इस बार
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन सुविकार किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के पूरे राज्य में लगभग 189 अग्रेषण केंद्रों में भी छात्र ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10वीं और 12वीं बोर्ड के मुताबिक अफसरों का कहना है की अब 10वीं और 12वीं में कुल महायोग में बोनस अंकों के जोड़ने के नियम को खत्म किया जाएगा। वहीं बोनस अंकों को बोर्ड परीक्षा की नंबर लिस्ट में अलग से दर्शाए जाएंगे। छात्रों को बोनस अंकों का फायदा किसी कॉलेजों प्रवेश परीक्षा में मिल सकता है। नंबर लिस्ट में बोनस अंकों के अंकित होने से कॉलेजों में दाखिले में ज्यादा समस्या नहीं होगी।
10वीं और 12वीं ओपन स्कूल के नतीजे मई माह के अंत में जारी किए जाएंगे-
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे मई माह के अंत में जारी किए जाएंगे। वहीं मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में बोर्ड है।

कमेंट
कमेंट X