फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chandrayaan-3 landing on moon Rakesh Sharma know about India's most successful space missions

Chandrayaan 3: राकेश शर्मा के अंतरिक्ष में चलने से चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग तक, भारत के सबसे सफल मिशन

Wed, 23 Aug 2023 06:08 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Aug 2023 06:08 PM IST
सार

 चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है।

विज्ञापन
Chandrayaan-3 landing on moon Rakesh Sharma know about India's most successful space missions
chandrayan 3 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Chandrayaan-3: भारत की तरफ से भेजा गया चंद्रयान-3 सुरक्षित तरीके से लैंड हो चुका है। पूरा देश इसरो द्वारा भेजे गए इस मिशन की सफलता की कामना कर रहा था। देश के वैज्ञानिक भी आशावान थे कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग के साथ देश इतिहास जरूर रचेगा। चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 06 बजकर 04 मिनट पर उतरते ही कामयाबी की एक अमिट गाथा लिख चुका है।

विज्ञापन

भारत की तरफ से भेजे गए मिशन

  • मंगलयान भारत की तरफ से भेजा गया पहला मंगल अभियान ( मार्स आर्बिटर मिशन MOM) था। इसे 05 नवंबर 2013 को मंगल की कक्षा में इसरो द्वारा छोड़ा गया था। इसे भी इसरो द्वारा आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।
  • भारत ने सबसे साल 2008 में श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-1 मिशन-1 लॉन्च किया था। चंद्रयान-1 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च वेहिकल यानी पीएसएलवी-सी 11 रॉकेट के जरिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-1 पृथ्वी की कक्षा से परे भारत का पहला अंतरिक्ष यान मिशन था।

  • इसके बाद साल 2019 में भारत ने अपना दूसरा मून मिशन चंद्रयान 2 लॉन्च किया था। 47 दिनों की यात्रा के बाद लैंडर विक्रम चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर दूर था तो इसरो से उसका संपर्क टूट गया था.

  • चंद्रयान 3 मिशन को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया है, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रच देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिक्ष में पहुंचकर राकेश शर्मा ने रचा था इतिहास

भारत की तरफ से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा हैं। वह 03 अप्रैल, 1984 को सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान सोयुज टी-11 से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। 7 दिन 21 घंटे और 40 मिनट स्पेश स्टेशन सेल्यूत 7 में बिताने के बाद वह धरती पर लौट आए थे। उनके अंतरिक्ष में रहने के दौरान का एक किस्सा काफी मशहूर है, जब उनसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि आपको अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने कहा, "सारे जहां से अच्छा"।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed