CGSOS Result 2025: छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड ने घोषित किए 10वीं-12वीं के नतीजे; इतने नंबर हासिल करने वाले होंगे पास
CGSOS Result 2025: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की ओपन स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पास होने के लिए चाहिए 33% अंक
सीजीएसओएस ने कक्षा 12वीं के लिए 26 मार्च से 21 अप्रैल तक और कक्षा 10वीं के लिए 27 मार्च से 21 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा आयोजित की थी। सीजीएसओएस 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक था।
यदि कोई छात्र ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वे अपने अंकों की पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र छत्तीसगढ़ सीजीएसओएस ओपन स्कूल परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.cg.nic.in. या sos.cg.nic.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, “छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिणाम - अप्रैल 2025” या “छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हाई स्कूल परीक्षा परिणाम अप्रैल 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं
- सीजीएसओएस परिणाम 2054 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X