{"_id":"63fcc30bcf1ca333fa0510f0","slug":"cgpsc-civil-judge-answer-key-2023-released-check-it-online-at-psc-cg-gov-in-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CGPSC Civil Judge Prelims Answer Key: छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGPSC Civil Judge Prelims Answer Key: छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
Mon, 27 Feb 2023 08:20 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:20 PM IST
सार
CGPSC Civil Judge Exam 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा-2022 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
CGPSC Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC Civil Judge Prelims Answer Key 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा-2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2022 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2022 की जारी उत्तर कुंजी अंतरिम है। उत्तर कुंजी को लेकर यदि छात्रों को कोई आपत्ति हो तो वे 50 रुपये प्रति चुनौती शुल्क का भुगतान करके 09 मार्च, 2023 तक जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स 2022 का आयोजन 26 फरवरी को तीन जिलों बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियों को भरना है। सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा 2022 में तीन राउंड शामिल होंगे - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “मॉडल आंसर-मॉडल आंसर ऑफ सिविल जज (एंट्री लेवल) एग्जाम -2022” पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X