CGBSE Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, कैसे करें चेक? जानें तरीका
CGBSE Supplementary Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड और विषयवार अंक देख सकते हैं।
विस्तार
CGBSE Supplementary Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक और पास/फेल की स्थिति की जानकारी उपलब्ध होगी।
10वीं कक्षा की अवसर परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक हुई थी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।
सीधे लिंक से देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध कराए गए सीधे रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उन्हें अपना रोल नंबर, नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति ध्यान से जांच लेनी चाहिए।
मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?
यदि रिजल्ट या मार्कशीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो छात्रों को तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मूल मार्कशीट मिलने तक अपने रिजल्ट की एक कॉपी सुरक्षित रखें।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर "Notice Board" सेक्शन खोलें।
- कक्षा 10 (High School Result) या कक्षा 12 (Senior Secondary Result) के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका सीजीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X